बलौदाबाजार, जनवरी 2023/महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बलौदाबाजार एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 7 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद भद्रापाली आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1 एवं सहायिका के 7 पदों के लिए कोकड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1, रवान आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.4, ढाबाडीह आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.2, देवरी आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1,अमलकुण्डा आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1,रसेड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.2, तारासिव आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1 शामिल है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण एवं सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। आवेदन करने के अंतिम तिथि 27 जनवरी 2023 तक कार्यालयीन समय में सायं 5 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदाबाजार के पते पर अपना आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते है। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी हेतु जिले की सरकारी वेबसाईट बलौदाबाजार डाॅट जीओव्ही डाॅट इन पर अवलोकन कर सकते है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर का किया निरीक्षण
बिलासपुर, 22 जुलाई 2024/sns/-कलेक्टर अवनीश शरण ने आज ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन कार्यालय पार्श्व में बेतरतीब रूप से संचालित दुकानों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। निगम द्वारा परिसर में खाली पड़े जमीन पर इन्हें व्यवस्थित किया जायेगा। प्लेटफार्म बनाकर उस पर दुकान बनाए जाएंगे। बिल्डिंग परिसर में सड़क […]
डॉ संजय अलंग की वार्ता का प्रसारण 20 अप्रैल को
अम्बिकापुर अप्रैल 2022/ सरगुजा संभाग की 1857 की क्रांति में योगदान विषय पर कमिश्नर बिलासपुर एवं इतिहासकार डॉ संजय अलंग की वार्ता का प्रसारण 20 अप्रैल को रायपुर दूरदर्शन से किया जायेगा। यह वार्ता 20 अप्रैल 2022 बुधवार को शाम 6 बजे डीडी फ्री डिश एवं डिश टीवी के चैनल नम्बर 718 पर प्रसारित होगा। […]
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किये जा रहे दिव्यांगजन सहायता शिविर में अब तक 1600 से ज्यादा दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन
100 से ज्यादा दिव्यांग हितग्राहियों के बनाये गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र अम्बिकापुर 3 जुलाई 2023/ राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों की मदद के लिए सरगुजा जिले में दिव्यांगजन सहायता शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इन शिविरों में हितग्राही की दिव्यांगता का […]

