रायपुर, जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की 11 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने शास्त्री जी के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि शास्त्री जी ने आजादी के पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद सशक्त भारत के निर्माण में अतुल्य योगदान दिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और इसके कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। शास्त्री जी के काम के प्रति दृढ़ इच्छा शक्ति उनके निर्णयों और कार्यों में दिखाई देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार को चरितार्थ करने वाले शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया, उनके जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
एक दुसरे की संस्कृति को समझेंगे और सम्मान करेंगे तभी सशक्त भारत का निर्माण होगा -राज्यपाल श्री डेका
एक दुसरे की संस्कृति को समझेंगे और सम्मान करेंगे तभी सशक्त भारत का निर्माण होगा -राज्यपाल श्री डेकाराजभवन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया अरूणाचल प्रदेश, राजस्थान एवं ओडिशा का स्थापना दिवस रायपुर, 12 अप्रैल 2025/ राजभवन में आज अरूणाचल प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा राज्यों का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल श्री […]
टैक्स संग्रहण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे पुरस्कृत
टैक्स डिफाल्टर वाहन स्वामियों के विरूद्ध ‘भू-राजस्व संहिता‘ के तहत वाहनों की कुर्की की होगी कार्रवाई एकमुश्त निपटान योजना तहत 7 महीने में 2 हजार 135 वाहनों से 20.50 करोड़ रुपए बकाया कर की वसूली परिवहन विभाग ने 1373.91 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित किया गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष राजस्व प्राप्ति में […]
बच्चों से चर्चा कर पठन-पाठन की ली जानकारी
मुंगेली, नवम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव कल 24 नवंबर को मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम दाबो में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंनेे विद्यालय की शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक उपलब्धियां, स्टाॅफ की संख्या, विद्यालय चयन परीक्षा, भवन व छात्रावास की उपलब्धता, स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी […]