रायपुर, 09 जनवरी 2023/छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की दो विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 11 करोड़ 81 लाख 76 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 2262 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के सोननदी में अमरूवा एनीकट/काजवे के निर्माण कार्य के लिए 7 करोड़ 23 लाख 56 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 205 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत सोठी वितरक नहर के आर.डी. 1100 मी.से. 1400 मी. के मध्य सुरक्षावाल का निर्माण कार्य एवं लाईनिंग मरम्मत कार्य एवं अफरीद वितरक नहर में लाईनिंग मरम्मत कार्य के लिए 4 करोड़ 58 लाख 20 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से कुल 2057 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी।
संबंधित खबरें
विशेष स्वास्थ्य शिविर
दुर्ग, सितंबर 2022/ दिनांक 25 सितंबर को ग्राम पंचायत करेली, धमधा मध्यम व गंभीर कुपोषित बच्चों एवं एनेमिक गर्भवती माताओं का विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 29 बच्चों एवं 19 माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिशा ठाकुर एवं डॉक्टर व्हाई किरण द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कुपोषित बच्चों को […]
10 लाख 42 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई
रायपुर, 05 जुलाई 2022/राज्य में खरीफ फसलों की बुआई तेजी से शुरू हो गई है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 जुलाई की स्थिति में 10 लाख 42 हजार 640 हेक्टेयर रकबे में विभिन्न खरीफ फसलों की बुआई शुरू हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 22 फीसद है। अब तक खरीफ फसलों […]
सुशासन तिहार से श्री मंगल सिंह को मिला श्रवण यंत्र
कवर्धा, 23 मई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत पण्डरिया विकासखंड के ग्राम सारपानी निवासी श्री मंगल सिंह द्वारा श्रवण यंत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। समाज कल्याण विभाग ने सुशासन तिहार के अंतर्गत उक्त आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए आवश्यक कार्रवाई की। […]