धमतरी, जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य तथा राज्य के बाहर अध्ययनरत छत्तीसगढ़ के निवासी जो शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, नर्सिंग महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलीटेक्निक तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में अध्ययनरत है, ऐसे अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा बारहवीं से उच्चतर का पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई ऑनलाइन की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पात्र रखने वाले विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत नवीन/नवीनीकरण के लिए अंतिम तिथि 30 जनवरी तय की गई है। इसी तरह ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 10 फरवरी तक और सेंक्शन ऑर्डर लिक लॉक करने के लिए 20 फरवरी तक की तिथि निर्धारित किया गया है। इसके लिए आवेदन विभाग की वेबसाईट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्वे ब को मिला स्वास्थ्य सुविधाओं में राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता सर्टिफिकेशन प्रमाण पत्र
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दी शुभकामनाएँ जांजगीर-चांपा 08 जुलाई 2023/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्वे ब को स्वास्थ्य सुविधाओं में राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता सर्टिफिकेशन प्रमाण पत्र मिला। भारत सरकार की राष्ट्रीय गुणवत्ता टीम द्वारा 29 एवं 30 मई 2023 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जर्वे ब विकासखंड बलौदा में स्वास्थ्य केन्द्र के 06 […]
उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित चयनित मंडल को मिलेगा 25 हजार रुपये का पुरस्कार
अम्बिकापुर, नवंबर 2022/ जिला स्तरीय उत्कृष्ट मंडल पुरस्कार के लिए 25 नवंबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस पुरस्कार के लिए चयनित मंडल को 25 हजार रुपये की राशि एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केन्द्र के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। […]
प्रशिक्षण हॉल पेंड्रा में जनपद स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 मार्च 2022/ जिले में जनपद स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत पेंड्रा के प्रशिक्षण हॉल में पतगवां की महिला रामायण मंडली, कुदरी के पुरुष रामायण मंडली ने अपनी प्रस्तुति दी। जनपद स्तर पर 15 से 31 मार्च और जिला स्तर […]