अम्बिकापुर 3 जनवरी 2023/ सत्र 2023-24 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2023 तक भर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय सरगुजा के प्राचार्य डॉ एसके सिन्हा ने बताया है कि कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु सरगुजा जिले में अध्ययनरत एवं निवासरत छात्र-छात्राएं जो सत्र 2022-23 में किसी भी शासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में पढ़ रहे हैं जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच हो वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना पंजीयन किसी कम्प्यूटर, मोबाइल अथवा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से वेबसाइट www.navodaya.gov.in से कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
काम का पहला दिन, कलेक्टर श्री मीणा ने कलेक्ट्रेट परिसर में हर कक्ष का किया निरीक्षण
नस्तियां देखी लोगों को काम त्वरित गति से निपटाने के लिए दिए निर्देश विभाग नागरिकों के लिए पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करें- कलेक्टर* दुर्ग ,जुलाई 2022/ पदभार संभालने के बाद काम के पहले ही दिन कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने जनदर्शन के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में श्री मीणा ने […]
जिले में अब तक 206.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
दुर्ग, 22 जुलाई 2024/ sns/- जिले में 01 जून से 20 जुलाई तक 206.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 370.1 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 130.4 मिमी बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा […]
लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान
बलौदाबाजार, नवम्बर 2024/sns/कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर 25 नवम्बर महिलाओं के विरूद्ध हिंसा उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस से 10 दिसम्बर मानव अधिकार दिवस तक जिले में 16 दिवसीय सक्रियता अभियान के रूप में लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब), नवा बिहान […]

