अम्बिकापुर 3 जनवरी 2023/ सत्र 2023-24 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2023 तक भर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय सरगुजा के प्राचार्य डॉ एसके सिन्हा ने बताया है कि कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु सरगुजा जिले में अध्ययनरत एवं निवासरत छात्र-छात्राएं जो सत्र 2022-23 में किसी भी शासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में पढ़ रहे हैं जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच हो वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना पंजीयन किसी कम्प्यूटर, मोबाइल अथवा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से वेबसाइट www.navodaya.gov.in से कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अमृत सरोवर स्थलों और स्कूलों में मनाया गया संविधान दिवस
सुकमा, 28 नवंबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशानुसार संविधान दिवस 26 नवंबर को स्मरणीय बनाने के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के सुकमा, छिंदगढ़ और कोंटा विकासखण्डों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत निर्मित अमृत […]
कान की देखभाल और कान से जुड़ी समस्याओं के प्रति नागरिकों में जागरूकता के लिए कर्ण जागरूकता सप्ताह का आयोजन
राजनांदगांव मार्च 2022। विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर कर्ण (कान) से संबंधित रोगों पर नियंत्रण एवं जागरूकता के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कान की देखभाल और कान से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए प्रतिवर्ष 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। विभिन्न आयोजनों […]
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 11 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस […]

