मतगणना के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
बिलासपुर 30 दिसंबर 2022। नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार वार्ड क्र-16 विष्णु नगर की मतगणना 12 जनवरी 2023 को बर्जेस मेमोरियल कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला हिन्दी मीडियम बिलासपुर में किया जाना है। मतगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराये जाने हेतु श्री वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ, संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार श्री अतुल वैष्णव तहसीलदार बिलासपुर को अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक अभियंता श्री गोपाल सिंह ठाकुर नगर पालिक निगम बिलासपुर, सहायक अभियंता श्री सुरेश बरूआ नगर पालिक निगम बिलासपुर, उप अभियंता श्री ललित त्रिवेदी नगर पालिक निगम बिलासपुर, श्री सोमेश्वर विश्वकर्मा उप अभियंता नगर पालिक निगम बिलासपुर, श्री गौरव गुलहरे राजस्व निरीक्षक भू अभिलेख बिलासपुर, श्री शंकर मेश्राम कम्प्यूटर एवं श्री गोपी आचार्य कम्प्यूटर आपरेटर नगर पालिक निगम बिलासपुर , श्री घनश्याम टंडन, श्री आकाश दुबे भृत्य संलग्न स्थानीय निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर, सहायता हेतु अधिकारी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।