रायगढ़, दिसम्बर 2022/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में आज दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत जिले के 15 प्रतिभागियों को परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी मां सरस्वती एजुकेशन ट्रस्ट आरंग, रायपुर के द्वारा प्रतिभागियों को नि:शुल्क आवासीय रिटेल ट्रेंड के संबंध में प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है। उत्कर्ष मिशन के तहत देश के 10 राज्यों में से 10 जिला का चयन किया जाना है जिनमें से एक राज्य हमारा प्रदेश है। प्रदेश से रायगढ़ जिले का चयन किया गया है। उत्कर्ष योजना अंतर्गत 2 वर्ष के भीतर 100 प्रतिशत महिलाओं को समूह से जोडऩा और सीआईएफ की राशि प्रदान करना तथा मांग अनुसार आजीविका हेतु कौशल प्रदान करना है। इसी के तहत आज जिले के तमनार एवं सारंगढ़ ब्लॉक से 15 प्रतिभागियों को 3 माह के लिए नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु रायपुर भेजा गया है। इस अवसर पर सीईओ श्री मिश्रा ने प्रतिभागियों को स्वर्णिम भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़ गोवा से आये कलाकारों की प्रस्तुति
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़गोवा से आये कलाकारों की प्रस्तुतिकोंकण क्षेत्र में महाराष्ट्र के भक्ति आंदोलन का गहरा प्रभाव हुआ। संत रामदास जैसे भक्त हुए।महाराष्ट्र के भक्ति आंदोलन जैसी सुंदर प्रस्तुति यहां भी हो रही है।महाराष्ट्र में नीलमत पुराण का गहरा प्रभाव है और कोंकण में भी।इसमें गणपति की पूजा की परंपरा है।यही वजह है कि […]
लेजर शो व आतिशबाजी से खिल उठा फिजा
अम्बिकापुर 15 फरवरी 2023/ मैनपाट महोत्सव में लेजर शो और आतिशबाजी के आकर्षक नजारे से महोत्सव स्थल शोभायमान हो गया। महोत्सव के पहले दिन रोपखार जलाशय में रात्री में लेजर शो शुरू किया गया। लेजर शो में रामायण के कुछ अंशो को रंगीन व आकर्षक लेजर किरणों से चित्रित किया गया। वहीं रंग-बिरंगे पटाखे आकाश […]
जनहित के कार्यों को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता: कलेक्टर
समय-सीमा की बैठक में योजनाओं मेंप्रगति की विस्तार से की समीक्षाबिलासपुर, जुलाई 2022/जिले के नये कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज समय सीमा की बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं सहित विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें। जनहित […]