मुंगेली 21 दिसम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 02 लाख 32 हजार 767 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 65 हजार 723 पंजीकृत किसानों के खाते में धान खरीदी के एवज में 474 करोड़ 91 लाख 14 हजार 856 रूपए की राशि अंतरित की गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में मिलर्स द्वारा अब तक 01 लाख 73 हजार 799 मीट्रिक टन धान का उठाव भी किया जा चुका है। शेष धान की उठाव कार्य प्रगति पर है। गौरतलब है कि जिले के 100 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर सभी उपार्जन केन्द्रों में अवैध रूप से धान विक्रय करने वाले कोचियों और बिचैलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर जांच उपरांत संबंधितों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं सभी एसडीएम को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्यों का नियमित मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
*एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के दो दिवसीय संभाग स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न*
*विधायक डॉ. के के ध्रुव ने विजेताओं एवं उत्कृष्ट स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया* गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 20 अक्टूबर 2022/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के दो दिवसीय संभाग स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आज संपन्न हुआ। विधायक डॉ. के के ध्रुव ने सभी विजेताओं एवं उत्कृष्ट स्थान प्राप्त प्रतिभागियों […]
एमएमयू से अब तक 1 लाख 97 हजार से अधिक लोगों को मिला निःशुल्क ईलाज
अम्बिकापुर 31 दिसंबर 2022/ सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 1 लाख 91 हजार 797 लोगों को निःशुल्क ईलाज मिला है। इस योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट द्वारा शहर के स्लम क्षेत्र के गली-मोहल्लों में शिविर लगाया जाता है जिससे लोगों को छोटी-छोटी बीमारी के ईलाज के लिए […]
कलेक्टर ने उप मुख्यमंत्री द्वारा लिए बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन के संबंध में ली जानकारी, दिए निर्देश कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक
कवर्धा, 7 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा विगत दिवस लिए गए बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि उप मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों को निर्देश दिए […]