कोरबा, दिसंबर 2022/जिले में वृद्धजनों के लिए वृद्धाश्रम, मानसिक रूप से अविकसित व्यक्तियों के लिए घरौंदा तथा नशा से ग्रसित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जाएगा। इसके संचालन के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत इन क्षेत्रों में मान्यता प्राप्त क्रियाशील संस्थाएं कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उपसंचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा ने बताया कि वृद्धाश्रम, घरौंदा एवं नशामुक्ति केंद्र संचालन के लिए तीन वर्षों से अधिक संचालित संस्था होना आवश्यक है। संस्था का स्वयं का भवन होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम संचालन, घरौंदा संचालन एवं नशा मुक्ति केंद्र संचालन करने के लिए अनुभव भी आवश्यक है।
संबंधित खबरें
235 बोरी अवैध धान खपाने का प्रयास करते दो कोचियों पर हुई कार्रवाई
अब तक 6 प्रकरणों में 1000 क्विंटल से ज्यादा अवैध धान जप्त अम्बिकापुर 11 दिसम्बर 2023/ खरीफ विपणन सीजन 2023-24 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिले में धान खरीदी के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित धान खरीदी की […]
अब से रविवार को होगा गुड मॉर्निंग राजनांदगांव का आयोजन
स्वस्थ एवं तंदुरूस्त रहने के लिए खेल, व्यायाम एवं प्राणायाम को जीवन में अपनायें – कलेक्टर 5 फरवरी को पुष्प वाटिका में शामिल होंगे नागरिक कलेक्टर ने जिले के अधिक से अधिक नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कीराजनांदगांव 04 फरवरी 2023। गुड मॉर्निंग राजनांदगांव का आयोजन रविवार 5 फरवरी 2023 को राजनांदगांव […]
महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के लिए 1251.98 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे पारित
मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने अनुदान मांगे प्रस्तुत कीरायपुर, मार्च 2023/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया केे विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 1251 करोड़ 98 लाख 10 हजार रूपए की अनुदान मांगे सर्व सम्मति से पारित की गई। इसमें महिला एवं बाल विकास के […]