छत्तीसगढ़

छत्तीसगढिया ओलंपिक एवं युवा महोत्सव हेतु अधिकारियों की लगी ड्यूटी

अम्बिकापुर, दिसबर 2022/ संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक एवं युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 15 दिसंबर 2022 तक की जाएगी। इसके आवश्यक तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, प्रभारी अधिकारी अधिकारी अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, सहायक प्रभारी एसडीएम अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहू एवं सहायक संचालक खेल युवा कल्याण श्री आरके सिंह को बनाया गया है।
उक्त कार्यक्रम के लिए पुलिस अधीक्षक को पार्किंग, वाहन व्यवस्था, ट्रैफिक रूट चार्ट, कानून व्यवस्था, ब्लड ग्रुप व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर एवं खिलाडियों के आवास स्थल पर सुरक्षा हेतु पुरूष एवं महिला पुलिस की व्यवस्था। जिला पंचायत सीईओ को आमंत्रण एवं फ्लेक्स बैनर एवं अन्य आवश्यक कार्य। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर को प्रोटोकॉल, कारकेट, कानून व्यवस्था। वन मण्डलाधिकारी को संपूर्ण कार्यक्रम एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु बांस-बल्ली उपलब्ध कराना तथा मंचीय व्यवस्था करना, खिलाडियों के आवास स्थल पर अलाव हेतु जलावन लकड़ी की व्यवस्था। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री (भवन या सड़क) को मंच निर्माण, बैरीकेटिंग, टैंट, पंडाल कुर्सी आदि की संपूर्ण व्यवस्था तथा खेल मैदान का समतलीकरण। लोक निर्माण विभाग के कार्यपलन यंत्री विद्युत यांत्रिकी को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक साउंड सिस्टम, माइक की व्यवस्था। उप संचालक उद्यान को मंच पर फूलों से आवयश्क साज-सज्जा, बुके फूल माला की व्यवस्था। संयुक्त कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, डीएमसी सर्व शिक्षा एवं टीम को कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की सम्पूर्ण व्यवस्था (मंच संचालन हेतु लेख तैयार करना, उद्घोषकों की व्यवस्था तथा उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए मंच संचालन की व्यवस्था करना, व्यायाम शिक्षक एवं व्यवस्था एवं अन्य कार्य)। सहायक आयुक्त आदिवासी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीएमसी सर्व शिक्षा एवं टीम, आयुक्त नगर पालिक निगम को खिलाड़ियों एवं उनके साथ आये शिक्षक, कोच के रूकने हेतु आवास व्यवस्था एवं ठंड से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था। छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता को कार्यक्रम स्थल पर विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से उपलब्ध कराना एवं जनरेटर व्यवस्था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर जीवन रक्षक दवाईयो के साथ चिकित्सा दल मय एंबुलेंस, स्ट्रेचर की व्यवस्था करना एवं उपचार की व्यवस्था करना। आयुक्त नगर पालिक निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता को कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल तथा व्हीआईपी सेक्टर में पेयजल व्यवस्था, खिलाडियों के आवास स्थल पर पेयजल की व्यवस्था करना। आयुक्त नगर पालिक निगम को कार्यक्रम स्थल एवं खिलाडियों के आवास स्थल की नियमित साफ सफाई व्यवस्था। आयुक्त नगर पालिक निगम, सर्व जनपद सीईओ को कार्यकय स्थल एवं खिलाडियों के आवास स्थल पर चलित शौचालय की व्यवस्था। जिला खाद्य अधिकारी, नगरिक आपूर्ति निगम प्रबंधक, जिला विपणन अधिकारी, वेयर हाउस प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित मुख्य कार्यपालन अधिकारी को खिलाड़ियो एवं साथ में आये शिक्षक एवं कोच के लिए नास्ते एवं खाने की व्यवस्था। प्रधानमंत्री सड़क  कार्यपालन अभियंता को कार्यक्रम की वीडियो ग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था। जिला खेल अधिकारी को खेल सामग्री की उपलब्धता। प्राचार्य पीजी कॉलेज अम्बिकापुर को युवा महोत्सव हेतु निर्णायक की व्यवस्था, महाविद्यालय में खेल मैदान, ऑडिटोरियम एवं कमरों की व्यवस्था तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं सर्व जनपद सीईओ को जिले में खिलाडियों को लाने ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *