मुंगेली, दिसम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में अचानकमार टाईगर रिजर्व में कार्यरत श्रमिकों के पंजीयन हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य अचानकमार टाईगर रिजर्व में कार्यरत श्रमिकों (पैदलगार्ड, बेरियरगार्ड, वायरलेस ऑपरेटर एवं अन्य सुरक्षाकर्मी) को शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभांवित करना है। उन्होंने बताया कि अचानकमार टाईगर रिजर्व के ग्राम तुलसाघाट में आयोजित एक दिवसीय श्रमिक पंजीयन शिविर में श्रमेव जयते मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से 70 श्रमिकों का पंजीयन किया गया एवं पंजीयन उपरांत उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई। उक्त पंजीयन शिविर में श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
फीड नहीं कर पा रहा था 3 दिन का बेबी, जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने फीडिंग प्लेस बनाकर दी राहत
दुर्ग, जनवरी 2023/जिला अस्पताल में 3 दिन के मासूम बच्चे को मां का दूध पीने में समस्या आ रही थी। इसका कारण यह था कि बच्चा जन्म से कटे फटे होंठ वाला था। इतने छोटे बच्चे का बच्चे की सर्जरी अभी संभव नहीं थी लेकिन फीडिंग नहीं होने की वजह से उसके लिए काफी दिक्कतें […]
जिले में अब तक 484.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, सितंबर 2022/ जिले में 7 सितंबर 2022 तक 484.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 7 सितंबर 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 608.5 मिलीमीटर, दरिमा में 369.5 मिमी, लुण्ड्रा में 360.1 मिमी, सीतापुर में 517.9 मिमी, लखनपुर में 535 मिमी, उदयपुर में 453.3 मिमी, […]
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूर्ण, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
कवर्धा, 15 अगस्त 2024/sns/- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त वर्ष 2024 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा के स्थानीय आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पर किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों […]