छत्तीसगढ़

रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के दिये निर्देश

  • सभी मानस मंडलियों को चिन्हारी पोर्टल में 30 नवम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा आवश्यक
  • 3 एवं 4 दिसम्बर को ग्राम पंचायत स्तर पर, 10 एवं 11 दिसम्बर को जोन स्तर पर, 14 एवं 15 जनवरी को जनपद पंचायत स्तर पर, 28 एवं 29 जनवरी को जिला स्तर पर होगा आयोजन

राजनांदगांव, नवम्बर 2022। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तहत प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर तथा द्वितीय चरण में जनपद पंचायत स्तर पर रामायण मंडलियों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिला स्तर पर, जनपद पंचायत स्तर पर विजेता रामायण मंडलियों के मध्य प्रतियोगिता होगी, जिनमें से एक टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर 3 एवं 4 दिसम्बर 2022 तक, जोन स्तर पर 10 एवं 11 दिसम्बर 2022 तक, जनपद पंचायत स्तर पर 14 एवं 15 जनवरी 2023 तक, जिला स्तर पर 28 एवं 29 जनवरी 2023 तक आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री सिंह ने क्षेत्र के पंजीकृत मानस मंडलियों को 5 से 6 जोन में विभक्त कर जोन स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जोन निर्धारित कर जोन में शामिल ग्राम पंचायत, मानस मंडली की जानकारी 1 दिसम्बर 2022 को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। ग्राम पंचायत स्तर के विजेता टीम जोन स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी तथा जोन स्तर की विजेता टीम जनपद स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी। किसी भी स्तर के प्रतियोगिता के विजेता टीम के सदस्यों को बीच में कभी-कभी परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। जोन स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन हेतु जोन मुख्यालय एवं कार्यक्रम स्थल का चयन कर जानकारी 1 दिसम्बर 2022 को इस कार्यालय को भिजवायें तथा ग्राम पंचायत एवं जोन स्तर के कार्यक्रम आयोजन के लिये आवश्यक अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाकर सूची 1 दिसम्बर 2022 को इस कार्यालय को अनिवार्य रूप से भिजवाने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशानुसार निर्धारित तिथियों में प्रतियोगिता आयोजित कर समयानुसार पालन प्रतिवेदन इस कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करने कहा।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले मानस मंडलियों को संस्कृति विभाग की चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत किया जाना है। पंजीकृत मानस मंडलियों को संस्कृति विभाग द्वारा 5 हजार रूपए सम्मान राशि प्रदाय की जाएगी। क्षेत्र के सभी मानस मंडलियों का चिन्हारी पोर्टल में 30 नवम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से पंजीयन करा लिया जायेगा। आयोजित प्रतियोगिता में जूरी (चयन समिति) में सदस्य के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानस विशेषज्ञ, वरिष्ठ कलाकार एवं संगीत शिक्षक को शामिल किया जाएगा। ग्राम पंचायत, जोन एवं खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के लिये ग्राम पंचायत, जोन एवं खण्डवार जूरी का चयन कर उन्हें अवगत कराया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *