छत्तीसगढ़

जिले में अब तक हुई 08 लाख 23 हजार 750 क्विंटल धान की खरीदी

किसानों को 168 करोड़ 01 लाख 74 हजार से अधिक राशि की भुगतान

मुंगेली, नवम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के सभी 66 सहकारी समितियों के 100 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिले में 24 हजार 631 पंजीकृत किसानों से अब तक 08 लाख 23 हजार 750 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के 09 शाखाओं से किसानों को अब तक 168 करोड़ 01 लाख 74 हजार 936 रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। इनमें बैंक शाखा कंतेली से 02 हजार 713 किसानों को 16 करोड़ 90 लाख 38 हजार 768 रूपए, बैंक शाखा जरहागांव से 02 हजार 270 किसानों को 13 करोड़ 15 लाख रूपए, बैंक शाखा पंडरभट्ठा से 01 हजार 189 किसानों को 10 करोड़ 45 लाख 21 हजार 440 रूपए, बैंक शाखा पथरिया से 02 हजार 538 किसानों को 19 करोड़ 53 लाख 28 हजार 872 रूपए, बैंक शाखा बोड़तरा से 02 हजार 302 किसानों को 12 करोड़ 86 लाख 80 हजार 864 रूपए, बैंक शाखा मुंगेली से 03 हजार 729 किसानों को 25 करोड़ 88 लाख 03 हजार 584 रूपए, बैंक शाखा लोरमी से 04 हजार 263 किसानों को 25 करोड़ 19 लाख 44 हजार 824 रूपए, बैंक शाखा सेतगंगा 01 हजार 955 किसानों को 16 करोड़ 08 लाख 83 हजार 976 रूपए और बैंक शाखा सरगांव से 03 हजार 672 किसानों को 27 करोड़ 94 लाख 72 हजार 608 रूपए का भुगतान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *