60 बोरी अवैध धान जप्त जांजगीर चांपा, नवंबर 2022 / कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में समर्थन मूल्य पर 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। कलेक्टर ने जिले के वास्तविक किसानों से समर्थन मूल्य पर व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने तथा अवैध धान परिवहन और कोचियों- बिचौलियों द्वारा अवैध भंडारण की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए मंडी अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत आज मंडी विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमलों के जांच दल द्वारा मंडी क्षेत्र अकलतरा में औचक निरीक्षण के दौरान पिकअप क्रमांक सीजी 10 डब्ल्यू 1849 में ग्राम भिलौनी पामगढ़ के फुटकर व्यापारी श्री संतराम केवट, पिता श्री सुखदेव राम केवट द्वारा 60 बोरी अवैध धान बिना कागजात के पाया गया। कोई भी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं करने पर जांच दल द्वारा मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्रवाई की गई। जिले में अवैध धान के भंडारण और विक्रय को रोकने के लिए इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता को मतगणना हाल में प्रदाय किये जायेंगे कैलकुलेटर
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित बीड़ी, गुटखा ले जाना रहेगा प्रतिबंधित बलौदाबाजार, दिसम्बर 2023/ 03 दिसंम्बर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतगणना के दौरान पासधारी अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को मतगणना हाल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए एक -एक एनालॉग कैलकुलेटर प्रदाय किये जायेंगे। इस सम्बंध में आवश्यक व्यवस्था […]
मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला स्वर्गीय सरोजिनी नायडू को उनकी जयंती पर किया नमन
रायपुर, 12 फरवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत कोकिला, सुप्रसिद्ध कवयित्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत की पहली महिला राज्यपाल स्वर्गीय श्रीमती सरोजिनी नायडू की 13 फरवरी को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। श्रीमती नायडू की उपलब्धियों और देश के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने […]
पानी में डूबने से मृत्यु होने पर सहायता राशि स्वीकृत
रायगढ़, दिसम्बर2021/ तहसील खरसिया के ग्राम-देहजरी निवासी दलबीर सिंह की 4 नवम्बर 2019 को पानी में डूबने से मृत्यु होने पर एसडीएम खरसिया द्वारा मृतक की पत्नी गुरबारी बाई को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।