छत्तीसगढ़

28 नवम्बर को जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का होगा शुभारंभ

  • 29 नवम्बर को जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का होगा समापन
     – विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव 29 तथा 30 नवम्बर को होगा आयोजित
  • कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारी के दिए निर्देश
    राजनांदगांव, नवम्बर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने युवा महोत्सव एवं छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ 28 नवम्बर 2022 को सुबह 11 बजे ठाकुर प्यारे लाल सिंह स्कूल मैदान में किया जाएगा। 29 नवम्बर 2022 को शाम 4 बजे छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के जिला स्तरीय कार्यक्रम का समापन होगा। उन्होंने विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव के लिए 29 नवम्बर 2022 तथा 30 नवम्बर 2022 को आयोजित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, खेल अधिकारी श्री ए एक्का एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि युवा महोत्सव का आयोजन विकासखंड स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। युवा वर्ग में 15 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 18 विधाओं लोक नृत्य, लोक गीत, एकांकी नाटक (हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा), शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली, शास्त्रीय गायन कनार्टक शैली, सितार वादन (शास्त्रीय वादन), बांसुरी वादन (शास्त्रीय वादन), तबला वादन (शास्त्रीय वादन), वीणा वादन (शास्त्रीय वादन), मृदगंम वादन (शास्त्रीय वादन), हारमोनियम वादन (सुगम वादन), गिटार वादन (भारतीय एवं पाश्चात्य संगीत), मणीपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओडिसी (शास्त्रीय नृत्य), भरतनाट्यम (शास्त्रीय नृत्य), कत्थक (शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी (शास्त्रीय नृत्य) एवं वक्तृत्व कला (शास्त्रीय नृत्य) में कलाकार प्रस्तुति दे सकेंगे। इसके अलावा सुआ, पंथी, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरिया लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी-दौड़, रॉक बैंड (सीधे राज्य स्तर पर सम्मिलित किया जाएगा), पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगिता, फूड फेस्टिवल छत्तीसगढ़ी व्यंजन विशेष, चित्रकला प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर, वाद-विवाद तात्कालिक एवं समसामयिक विषयक, क्विज, निबंध, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती जैसे विविध आयोजन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *