मुंगेली, नवम्बर 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप किसानों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा जिले में मुंगेली में 03 धान उपार्जन केन्द्रों की स्वीकृति दी गई है। इनमें मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम घोरपुरा, लोरमी विकासखण्ड के कोदवामहंत एवं लीलापुर शामिल है। उल्लेखनीय है कि जिले में पहले धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 97 थी। राज्य शासन द्वारा 03 नए धान उपार्जन केन्द्रों की स्वीकृति मिलने के बाद अब 100 हो गई है। नवीन धान उपार्जन केन्द्र प्रारंभ होने से आसपास क्षेत्र के किसानों को धान विक्रय करने में सुविधा होगी तथा परिवहन के दौरान लगने वाले समय और राशि की बचत भी होगी।
संबंधित खबरें
आर्थिक संबल के साथ युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार केलिए बेरोजगारी भत्ता: मुख्यमंत्री श्री बघेल
मुख्यमंत्री द्वारा 1.29 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता की 34.56 करोड़ रूपये की राशि का अंतरण आई.टी.आई. में प्रशिक्षण अधिकारी के लिए चयनित 82 अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र रायपुर, 30 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को अगस्त 2023 की […]
राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को समिति की बैठक करवाकर ग्रामीणों की धान खरीदी से संबधित समस्याओं का करवाएं निराकरण – कमिश्नर श्री डोमन सिंह वीडियों कांफ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षा
जगदलपुर 14 नवम्बर 2024/sns/ कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने कहा कि धान खरीदी में सतत निरीक्षण सहित राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को समिति की बैठक करवाकर ग्रामीणों की धान खरीदी से संबधित समस्याओं का निराकरण करवाएं। खरीदी केंद्रों में पीडीएस दुकानों से प्राप्त होने वाले बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं। साथ ही […]
ग्राम ढोढाकेसरा की राजस्व संबंधी शिकायत निकली निराधार, सीमांकन में शिकायत कर्ता स्वयं पाए गए अनाधिकृत कब्जे में, राजस्व जांच में हुआ खुलासा
अम्बिकापुर, 14 जून 2025/ sns/- ग्राम ढोढाकेसरा के कुछ ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में राजस्व मामलों के निराकरण में विलंब और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए गए थे। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा जांच की गई, जिसमें कई तथ्य सामने आए हैं।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया था कि ग्राम ढोढाकेसरा की […]