जगदलपुर, नवंबर 2022/ कलेक्टर ने गुमड़पाल में संचालित गौठान का निरीक्षण किया और यहां ग्रामीण औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां गोधन न्याय योजना के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्हें बताया गया कि यहां 1 लाख 73 हजार 790 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई और यहां 79 हजार 516 क्विंटल केंचुआ खाद तैयार किया गया। इससे सदस्यों को 2 लाख 40 हजार रुपए की आमदनी हुई है। यहां इमली प्रसंस्करण, मछली पालन और मुर्गी पालन की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कलेक्टर ने रोजगार मूलक कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए अधोसरंचनाओं का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ का किया आत्मीय स्वागत
रायपुर 15 जनवरी 2025/ उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आज बिलासपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्मित हेलीपेड पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का आत्मीय स्वागत किया।
कलेक्टर ने किया प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति लगरा का आकस्मिक निरीक्षण
खाद-बीज उपलब्धता की ली जानकारी, समिति में संधारित पंजी व खाद गोदाम का किया अवलोकन मुंगेली , जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज लोरमी विकासखण्ड के ग्राम लगरा पहुंचकर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां खाद व बीज की उपलब्धता की जानकारी ली और समिति में संधारित पंजी […]
मुख्यमंत्री ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर ममतामयी मिनीमाता प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
राजनांदगांव 12 अगस्त 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता पुण्यतिथि पर सतनाम भवन नया बस स्टैण्ड राजनांदगांव स्थित ममतामयी मिनीमाता प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ममतामयी मिनीमाता प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पूर्व बाबा गुरू घासीदास मंदिर में दीप प्रज्वलित किए […]