कोरबा, नवंबर 2022/ जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत आज दो समितियों में कुल 71 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हुई। धान बेचने आए किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। धान खरीदी केंद्र चौतमा में किसान श्री देव कुमार डिक्सेना ने 62 क्विंटल 80 किलो धान बेचा। किसान श्री डिक्सेना ने बताया कि धान खरीदी के लिए समितियों में की गई व्यवस्थाएं पर्याप्त है। धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। साथ ही धान बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था भी सराहनीय है। सरकार द्वारा टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन लेकर आसानी से धान बेचने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि दूर-दराज में रहने वाले किसानों को टोकन लेने के लिए खरीदी केंद्र नहीं आना पड़ेगा। मोबाइल के माध्यम से ही टोकन मिल जाएगा। किसान श्री देव कुमार ने खरीदी केंद्र में सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए कहा कि राज्य शासन की व्यवस्था से किसान खुश है। इसी प्रकार धान खरीदी केंद्र पसान में गांव के ही किसान श्री प्रकाशचंद्र जाखड़ ने 8 क्विंटल 80 किलो धान की बिक्री की। उन्होंने भी शासन की बेहतर व्यवस्था से धान खरीदी में सहूलियत होने की बात कही।
धान खरीदी के लिए समितियों में की गई व्यवस्था पर्याप्त, धान बेचने में नहीं हुई कोई परेशानी, टोकन भी मिला आसानी से रू किसान श्री देव कुमार
संबंधित खबरें
आमनागरिकों की समस्याओं और सुविधाओं को ध्यान रख समय पर कार्य पूर्ण कराएं: कलेक्टर
अप्रारंभ कार्याें को प्रारंभ और प्रक्रियाधीन कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देशकलेक्टर ने की नगरीय निकायों अंतर्गत कार्यों की समीक्षा जांजगीर-चांपा, मार्च 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय अंतर्गत कार्याें और शासन की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित नगर पालिका परिषद एवं नगर […]
सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 26 को
अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2022/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहू ने बताया है कि अनुभाग स्तरीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 26 अप्रैल 2022 को सायं 4 बजे अनुविभागीय कार्यालय अम्बिकापुर में आयोजित किया गया है। बैठक में अधिनियम अंतर्गत प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।
संपर्क केंद्र के जरिए 4 साल से गुमशुदा महिला का राजस्थान से कराई गई सकुशल घर वापसी
बलौदाबाजार,अक्टूबर 2024/sns/कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा द्वारा 4 साल से गुमशुदा ग्राम ओडान निवासी 45 वर्षीय श्रीमती मोंगरा साहू को राजस्थान से सकुशल घर वापसी करायी गई है। इस दौरान कलेक्टर ने आज महिला एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल का जायजा लिया। इस दौरान […]