रायपुर, 02 नवम्बर 2022/ आदिवासी महोत्सव एवं राज्योत्सव में उड़ीसा से आए लोक कलाकारों ने घुड़का नृत्य की प्रस्तुति दी। उड़ीसा की घुमंतु जनजाति लकड़ी और चमड़े से बने वाद्ययंत्रों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में पश्चिमी ओडिसा के कलाकारोंने अपने परंपरागत् परिधानों में सज-धजकर घुड़का गीत गाते हुये नृत्य किया। इस नृत्य में लकड़ी और चमड़े से बने वाद्य यंत्र घुड़का का उपयोग किया जाता है। नृत्य में पुरूष और महिला दोनों शामिल होते है। नृत्य समूह की महिलायें कपटा (साड़ी), हाथों में भथरिया और बदरिया, गले में पैसामाली, भुजाओं में नागमोरी पहन कर नृत्य करती है। इसी प्रकार पुरूष लंगोट (धोती) और सिर में खजूर की पत्ती से बनी टोपी विशेष रूप से पहनते है। काजल से अपने चेहरे पर विभिन्न प्रकार की आकृतियां नर्तक बनाते हैं। घुड़का जनजाति घुमन्तु प्रजाति है, इस नृत्य का प्रदर्शन वे जंगल से बाहर भ्रमण के दौरान आम लोगों के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। यह जनजाति भोजन से लेकर अन्य जरूरतों के लिए पूरी तरह वन संसाधनों पर निर्भर रहती है। ये अपने परंपरागत् देवी-देवाताओं में गहरी आस्था रखते हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की उल्लंघन पर होगी कार्यवाही
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश जांजगीर-चांपा, अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा किये जाने के उपरांत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो चुकी है। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान सभी अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार करने के लिए शासकीय, अशासकीय भवनों पर नारे लिखे जाते है, […]
पंचायत चुनाव आरक्षण प्रक्रिया की अधिसूचना जारी
कवर्धा, जनवरी 2025/sns/ छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 और पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के तहत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य, एवं ग्राम पंचायतों के पंच सरपंच के पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया 8 जनवरी 2025 से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 10 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। […]
भक्ति के क्षेत्र में माता कर्मा और माता शबरी हमारे प्रदेश की विभूतियां : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रानीतराई का महाविद्यालय होगा पाटन क्षेत्र के दानवीर भामाशाह कहे जाने वाले स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू के नाम पर तेलीगुण्डरा में बनेगा हायर सेकेंडरी स्कूल का भवन तथा विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति तहसील साहू संघ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर भी दिए 50 लाख रुपये रायपुर, 17 अप्रैल […]