रायपुर, 02 नवम्बर 2022/ आदिवासी महोत्सव एवं राज्योत्सव में उड़ीसा से आए लोक कलाकारों ने घुड़का नृत्य की प्रस्तुति दी। उड़ीसा की घुमंतु जनजाति लकड़ी और चमड़े से बने वाद्ययंत्रों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में पश्चिमी ओडिसा के कलाकारोंने अपने परंपरागत् परिधानों में सज-धजकर घुड़का गीत गाते हुये नृत्य किया। इस नृत्य में लकड़ी और चमड़े से बने वाद्य यंत्र घुड़का का उपयोग किया जाता है। नृत्य में पुरूष और महिला दोनों शामिल होते है। नृत्य समूह की महिलायें कपटा (साड़ी), हाथों में भथरिया और बदरिया, गले में पैसामाली, भुजाओं में नागमोरी पहन कर नृत्य करती है। इसी प्रकार पुरूष लंगोट (धोती) और सिर में खजूर की पत्ती से बनी टोपी विशेष रूप से पहनते है। काजल से अपने चेहरे पर विभिन्न प्रकार की आकृतियां नर्तक बनाते हैं। घुड़का जनजाति घुमन्तु प्रजाति है, इस नृत्य का प्रदर्शन वे जंगल से बाहर भ्रमण के दौरान आम लोगों के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। यह जनजाति भोजन से लेकर अन्य जरूरतों के लिए पूरी तरह वन संसाधनों पर निर्भर रहती है। ये अपने परंपरागत् देवी-देवाताओं में गहरी आस्था रखते हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 16 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि 17 नवम्बर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय स्वाधीनता आंदोलन के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे, उन्हें पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दी भाषा को देश में […]
मिलेट मिशन: छत्तीसगढ़ में सेहत और समृद्धि की नई पहल
कई पीढ़ियों से भारतीय खान-पान का अहम हिस्सा रहे मिलेट्स कब थाली से गायब हो गए पता ही नहीं चला। मिलेट्स की पौष्टिकता और उसके फायदों को देखते हुए फिर से उसका महत्व लोगों तक पहुंचाने की कोशिश सरकारों द्वारा की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के रूप […]
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूली बच्चों को दी गई स्वच्छता की जानकारी
दुर्ग, 12 दिसम्बर 2023/ आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत विश्व शौचालय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा क्लीन टॉयलेट कैंपेन अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता टीम द्वारा सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की विशेष साफ सफाई […]