गौरेला पेंड्रा मरवाही, 18 अक्टूबर 2022/छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सह जीपीएम जिले की प्रभारी श्रीमती अर्चना उपाध्याय और सदस्य श्रीमती नीता विश्वकर्मा ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। आयोग की दोनो सदस्यों ने आज परियोजना प्रशासक आदिवासी विकास विभाग कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को संबोधित किया। यह कार्यशाला मानव तस्कारी पर रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितो के पुनर्वास विषय पर आयोजित था। आयोग की सदस्यो ने महिलाओं का उनके संवैधानिक अधिकारों, मानव तस्कर रोकथाम, दहेज एवं बाल श्रम उन्मूलन के साथ ही समाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए जागरूक किया। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला संरक्षण अधिकारी नवा बिहान के अधिकारी, मानव तस्कारी रोकथाम पर कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ता तथा महिला उत्पीड़न-निवारण से संबंद्ध पुलिस विभाग की महिला पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों ने सराहा
शासकीय योजनाओं से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में हो रहा सुधार रायपुर, 07 जून 2022/ साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। आज रायगढ़ जिले की ग्राम तमनार, […]
योग को दैनिक जीवन में शामिल करें- डॉ. किरणमयी नायक
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.नायक ने योगाभ्यास कार्यक्रम का किया शुभारंभ रायपुर , जून 2022 छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की […]
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश : विष्णु की पाती सुशासन और विकास का प्रतीक
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मिला मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश कवर्धा, दिसंबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ में सुशासन के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शुभकामना संदेश, “विष्णु की पाती“, प्रदान किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री का संदेश पाकर खुशी […]