बलौदाबाजार, अक्टूबर 2022/ कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर गौठान संचालन करने वाली महिला स्व सहायता समूहों को छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से 26 स्व सहायता समूहों को 13 लाख की राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। गौरतलब है कि महिला स्व सहायता समूहों को आसान शर्तो पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए महिला समूहों को प्रथम बार में 1 लाख रूपये अधिकतम तथा उक्त राशि ब्याज सहित समय पर चुकता होने पर 2 लाख रूपये अधिकतम ऋण राशि आसान किश्तों पर 03 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज पर दिया जाता है।उक्त महिला समूहों को ऋण राशि स्वीकृत किया गया है जिससे लाभांवित समूहों में जय मां शीतला स्व सहायता समूह, पुरेना खपरी, जागृति स्व सहायता समूह ग्राम पुरेना खपरी, भारत माता वाहिनी स्व सहायता समूह गैतरा, शारदा स्व सहायता समूह अर्जुनी, दुर्गा शक्ति स्व सहायता समूह अर्जुनी,कमला देवी स्व सहायता समूह बुड़गहन, ऊं शांति स्व सहायता समूह अर्जुनी,दीप गंगा स्व सहायता समूह कंजी, दीप ज्योति स्व सहायता समूह सकरी, जय अम्बे मां स्व सहायता समूह अहिल्दा, दिवा ज्योति कलश स्व सहायता समूह अहिल्दा, भारत माता वैहनि महिला बाल विकास बिटकुली, आदिवासी स्व सहायता समूह, लाटा, गौमाता स्व सहायता समूह सरखोर, पूजा स्व सहायता समूह डोंगरा, अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह सिरियाडीह, जय अम्बें मां महिला स्व सहायता समूह सेमरिया, कर्मा माता स्व सहायता समूह सरखोर, गौरी स्व सहायता समूह डोंगरा, मां शारदा महिला स्व सहायता समूह अकलतरा, लक्ष्मी स्व सहायता समूह सुरखी, लक्ष्मी स्व सहायता समूह कोसमंदा,संगी सहेली महिला स्व सहायता समूह सिनोधा,जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह देवरीकला, जय दुर्गा स्व सहायता समूह छरछेद,कल्याणी स्व सहायता समूह छरछेद शामिल है। महिला स्व सहायता समूहों को ऋण राशि स्वीकृत होने पर महिलाओं ने जिला प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर की है।
संबंधित खबरें
जिले में इस वर्ष 43 हजार 680 हेक्टेयर में रबी फसल लेने की तैयारी शुरू
सरसों – तोरिया पांच हजार 780 हेक्ट, तिवड़ा चार हजार 500 हेक्ट और गेहूं के लिए दो हजार 600 हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारितकृषि विभाग ने उतेरा फसल में अलसी, सरसों एवं तिवरा की खेती करने का दिया सलाहकिसानों को 15 नवंबर से पहले सरसों फसल की बुवाई पूर्ण करने की सलाहकोरबा, नवंबर 2022/ जिले में इस […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर वासियों को देंगे लगभग 133 करोड़ रूपए के 98 विकास कार्यों की सौगात
जगदलपुर 24 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान 25 जनवरी को गिरोला में आयोजित कार्यक्रम में बस्तरवासियों को लगभग 133 करोड़ रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे इस कार्यक्रम में 68 करोड़ 42 लाख 80 हजार रुपए के 27 कार्यों का लोकार्पण और […]
गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर, कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर मुख्य समारोह में करेंगे ध्वाजारोहण
गणतंत्र दिवस सामारोह के पूर्वाभ्यास पर स्कूली बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कवर्धा, 24 जनवरी 2023। कवर्धा के आचार्य पन्थगृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय (पी.जी. कॉलेज) मैदान में 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा […]