बिलासपुर, अक्टूबर 2022/आंगनबाड़ी केंद्र नगपुरा, मुरकुटा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केंद्र नगाराडीह में सहायिका पद के लिए मूल्यांकन पत्रक का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रकाशित सूची मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिल्हा एवं कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। इस संबंध में दावा आपत्ति 3 अक्टूबर 2022 को कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते है। छत्तीसगढ़ शासन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास के निर्देशानुसार सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिला होने पर (प्रभावशील सूची) जमा करने पर निर्धारित अंक प्रदाय किया जाएगा। दावा आपत्ति के साथ गरीबी रेखा वर्ष 2011 प्रमाण पत्र के अतिरिक्त अन्य दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जायेगा।
संबंधित खबरें
धमतरी जिले में स्कूली बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
रायपुर, अप्रैल 2022/धमतरी जिले में स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों में अध्ययन अध्यापन की गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जिले के शैक्षिक समन्वयकों के एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में धमतरी जिले के हाई परफारमेंस डिस्ट्रिक्ट स्थिति में लाने के […]
शराब सेवन कर विद्यालय आने वाला शिक्षक निलंबित
अम्बिकापुर 22 मार्च 2022/ संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री हेमन्त उपाध्याय के द्वारा कोरिया जिले के विकासखंड खड़गंवा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गढ़तर के प्रधान पाठक श्री जोखन लाल भगत को विद्यालयीन समय में शराब सेवन कर विद्यालय आने तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।जारी […]
जिले में डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता निरंतर बनाये रखने हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश
पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता तथा प्रदाय व्यवस्था पर रखी जा रही सतत् निगरानी कोरबा 02 जनवरी 2024/ कोरबा जिले में डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता निरंतर बनाये रखने के लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के द्वारा जिले में संचालित आईओसी, बीपीसी एवं एचपीसी कंपनी के पेट्रोल-डीजल पंप के सेल्स अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं एवं पुलिस […]