अम्बिकापुर, सितंबर 2022/ आयुक्त नगर पालिक निगम सुश्री प्रतिष्ठा ममगई ने बताया है कि मेयर-इन-कौसिंल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नगर निगम अंतर्गत 7 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिकाओं की नियुक्ति की गई है।
अंबिकापुर के शहरी क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर नियुक्ति की गई है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार नगर के सेन्ट्रल वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र तुर्रापानी शांतिपारा हेतु पूजा सिन्हा, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र पटेलपारा हेतु सुभद्रा भगत, माता राजमोहिनी देवी वार्ड के ऊपरपारा हेतु श्रीमती मैनी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड के शिकारी रोड हेतु सविता रजक, कबीर वार्ड के भुईंयापारा हेतु बरखा नागवंशी, संत गहिरा गुरू वार्ड के पत्ता गोदाम हेतु कुसुम कली मुण्डा एवं स्वामी विवेकानंद वार्ड के गद्दीपारा आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु एकता त्रिपाठी का चयन सहायिका पद के लिए हुआ है।
उपरोक्त सभी आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए सहायिका की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी मानसेवी है। अर्थात उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा से हटाया जा सकता है। नियुक्त कर्मी को प्रतिमाह निर्धारित मानेदय दिया जाएगा। नियुक्त आंगनबाड़ी केन्द्र सहायिका को आवश्यक प्रशिक्षण लेना होगा। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के पहले आवश्यक प्रमाण पत्र जांच के लिए प्रस्तुत करना होगा। उन्हें पद छोड़ते समय प्रदायित चल-अचल संपत्ति देना होगा।