रायगढ़, सितम्बर 2022/ जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 सितम्बर दिन सोमवार को जनपद पंचायत लैलूंगा एवं 14 सितम्बर दिन बुधवार को कॉलेज छाल में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सभी आवेदकों को वाहन चालन हेतु लर्निंग लायसेंस दिया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए आवेदक को लोक सेवा केन्द्रों/च्वाईंस सेंटर या स्वयं इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेज जैसे निवास हेतु आधार कार्ड, वोटर कार्ड या पता प्रमाण-पत्र हेतु अन्य अन्य दस्तावेज एवं जन्म तिथि प्रमाण-हेतु अंकसूची, पेन कार्ड, पासपोर्ट सहित आवश्यक शुल्क जमा कर उपस्थित होना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
निर्माण कार्य में दिखी लापरवाही, कलेक्टर ने उपयंत्री को किया निलंबित, एसडीओ और ईई को भी दी नोटिस
कलेक्टर ने स्कूल, गौठान, धान खरीदी केन्द्र, अस्पताल, आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षणशासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित जांजगीर-चांपा, नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज पामगढ़ विकासखंड के अंतर्गत स्कूल, अस्पताल, धान खरीदी केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, गौठान आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने पामगढ़ के स्वामी आत्मानंद […]
जिले में अब तक तीन लाख 66 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत
धमतरी / जनवरी 2022/ चालू खरीफ विपणन वर्ष में गत एक दिसम्बर से जिले के एक लाख 17 हजार 367 पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले के एक लाख 07 हजार 763 किसानों से 712 करोड़ 35 लाख रूपए मूल्य […]


