अम्बिकापुर, अगस्त 2022/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार द्वारा जिले में संचालित शासकीय शालाओं एवं आश्रमों में शिक्षण की समुचित व्यवस्था के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके अंतर्गत जिले के 57 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने निर्धारित आश्रम एवं छात्रावास का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संस्था का नाम देते हुए कार्यरत अधीक्षक या अधीक्षिका, निरीक्षण दिनांक, संस्था में पदस्थ गार्ड का नाम देने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही संबंधित संस्था में नास्ते एवं भोजन की गुणवत्ता देखने की समझाइश दी है। संस्था में पेयजल एवं शौचालय की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, बाउंड्री वाल की स्थिति व संस्था की समस्या पर चर्चा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा है।
संबंधित खबरें
मंकीपॉक्स से बचाव के उपाय
दुर्ग, 05 सितंबर 2024/sns/- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी और जिला सर्वेलेंस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे ने मंकीपॉक्स क्या हैै और इससे बचने के उपाय संबंधी सुझाव दिये हैं। उन्होंने जिले में मंकीपॉक्स संक्रमण से संबंधित भारत सरकार द्वारा जारी किये गये दिशानिर्देश का पालन […]
कृषि मास मीडिया समिति की ऑनलाइन बैठक 17 फरवरी को
कोरबा फरवरी 2022/कृषि मास मीडिया समिति की बैठक 17 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में मार्च 2022 में आकाशवाणी केन्द्र बिलासपुर के माध्यम से किसान वाणी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसारित होने वाले विषय एवं वार्ताकार तय किए जाएंगे। […]