रायगढ़, अगस्त 2022/ छ.ग.शासन परिवहन विभाग द्वारा वन टाईम सेटलमेंट योजना के तहत अप्रैल 2013 से दिसम्बर 2018 तक के बकाया वाहनों के ब्याज में छूट की योजना है। जिसमें परिवहन विभाग रायगढ़ द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कर वसूली की कार्यवाही की जानी है। बकायादारों को नोटिस एवं संपर्क कर अधिकाधिक वसूली हेतु प्रयास किया जा रहा है। ऐसी सभी बकाया वाहन स्वामियों को सूचित किया गया है कि शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ लें। इस योजना की अवधि 31 मार्च 2023 तक है। जिला परिवहन अधिकारी, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कर जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों की संपत्ति कुर्क कर बकाया कर की वसूली की जाएगी।
संबंधित खबरें
सतत विकास लक्ष्यों में बाल हितैषी पंचायत थीम के अन्तर्गत विद्यालयों में नवीन गतिविधियां आयोजित
बीजापुर ,29 मार्च 2025/sms/- नीति आयोग, भारत सरकार, पंचायती राज विभाग, छत्तीसगढ़ एवं सहयोगी संस्थान पीरामल फाउंडेशन की ओर से जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। शासन द्वारा चयनित स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों में बाल हितैषी पंचायत थीम के अन्तर्गत विद्यालयों में नवीन गतिविधियाँ आयोजित की जा […]
जनसमस्या निवारण शिविर में हुआ आंशिक संशोधन
अम्बिकापुर 13 जुलाई 2024/sns/- 02 अगस्त और 23 अगस्त 2024 को होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम अनुसार 02 अगस्त 2024 को अब विकासखण्ड लुण्ड्रा के ग्राम असकला में शिविर आयोजित होगा और 23 अगस्त 2024 को विकासखंड उदयपुर के ग्राम देवटिकरा में आयोजित किया जायेगा।कलेक्टर सरगुजा द्वारा […]
मुख्यमंत्री को तांबेश्वर नगर गौठान की जय राधे महिला समूह ने सत्तू भेंट किया
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री को भ्रमण के दौरान सत्तू के सेवन आग्रह सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 25 लाख की घोषणा रायपुर, 05 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे दिन बलरामपुर जिले के तांबेश्वर नगर गौठान पहुंचकर वहां की व्यवस्था और महिला समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों […]