अम्बिकापुर, अगस्त 2022/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ होगी। इस दौड़ का शुभारंभ प्रातः 7ः30 बजे शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के खेल प्रांगण से होगा।
यह सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ शासकीय बहुउद्देशीय उ0मा0वि0 से प्रारंभ होकर गुरू नानक चौक, महामाया चौक, संगम चौक, देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक, सिविल कोर्ट के सामने गांधी स्टेडियम के मुख्य द्वार पर प्रवेश पश्चात बास्केट बॉल कोर्ट में संपन्न होगी। इस दौड़ में महाविद्यालय एवं विद्यालय के विद्यार्थी तथा गणमान्य नागरिक शामिल होगें। खेल एवं युवा कल्याण के सहायक संचालक ने नगर के नागरिकों से अपील की है कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में अधिक से अधिक नागरिक शामिल हों।