जगदलपुर, अगस्त 2022/ शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला का दूसरा सत्र 1 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। संस्थान के प्राचार्य श्री जोस फिलिप द्वारा संभाग के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए अधीनस्थ लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का आवेदन अनुशंसा सहित प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री जोस ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र की अवधि चार माह की होगी। प्रशिक्षण के लिए 16 अगस्त से 30 सितंबर तक आवेदन विशेष वाहक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से लिए जाएंगे। लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2022 से अक्टूबर 2022 के प्रवेश से वंचित कर्मचारियों के पूर्व में प्राप्त या विलंब से प्राप्त आवेदन निरस्त माना जाएगा तथा नए सत्र के लिए पुनः आवेदन प्रस्तुत करना होगा। लेखा प्रशिक्षण शाला में प्रशिक्षणार्थियों का चयन शासन के नियमों के अनुसार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जनभागीदारी से ही महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण – पुलिस अधीक्षक
मुंगेली, 04 जून 2025/sns/- जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में तत्परता से संज्ञान […]
विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में हो रहा कार्य : कलेक्टर
राजनांदगांव फरवरी 2022। ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले नागरिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने प्रशासन अब गांव तक पहुंच रहा है। गांव के गौठान में गौठान मेला आयोजित कर राजस्व शिविर सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर श्री […]
कलेक्टर ने जनचौपाल के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं
प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश कोरबा 18 जुलाई 2023/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनचौपाल में आज जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहंुचें लोगों से कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु […]