दंतेवाड़ा, अगस्त 2022। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 प्राप्त हुआ है। आयोग द्वारा निर्धारित पुनरीक्षण कार्यक्रम निम्नानुसार है। पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियां:- मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण, DSEs,PSES & EPICs की विसंगतियों को दूर करना, निर्वाचक नामावली में खराब गुणवत्ता वाली फोटो के स्थान पर अच्छी गुणवत्ता वाली फोटो को प्रतिस्थापित किया जाना, अनुभाग मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन एवं सीमाओं का आवश्यकतानुसार restructuring, मतदाता सूची से संबंधित Gap/ कमियां का चिन्हांकन एवं कमियों को दूर करने की strategy करने की तिथि 4 अगस्त 2022 दिन गुरुवार से 24 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार तक निर्धारित किया गया है। फार्मेट 1 से 8 की तैयारी, अर्हता तिथि 01 अक्टूबर के संदर्भ में पूरक की तिथि 25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार से 07 नवंबर 2022 दिन सोमवार तक। एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 9 नवंबर 2022 दिन बुधवार। दावे/आपत्ति दर्ज करने की तिथि 9 नवंबर 2022 बुधवार से 8 दिसंबर 2022 दिन गुरुवार, विशेष शिविर 12, 13, 19 एवं 20 नवंबर को। दावे/आपत्तियों के निराकरण की अवधि 26 दिसंबर 2022 दिन सोमवार। मतदाता सूची के health parameers की जांच करना एवं आयोग से अंतिम प्रकाशन हेतु अनुमति प्राप्त करना 03 जनवरी 2023 दिन मंगलवार तथा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 05 जनवरी 2023 दिन गुरूवार। आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 हेतु जारी कार्यक्रम/निर्देशानुसार आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
मतगणना हेतु अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर का अनुमोदन
दुर्ग, 27 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना हेतु अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के लिए सहायक नियंत्रक, नापतौल विभाग दुर्ग, उप संचालक उद्यानिकी दुर्ग, सहायक अभियंता नगर पालिक निगम रिसाली एवं संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग, विधानसभा क्षेत्र […]
जशपुर के सरना एथेनिक रिसोर्ट में आदिवासी समाज सम्मेलन प्रारंभ
जशपुर के सरना एथेनिक रिसोर्ट में आदिवासी समाज सम्मेलन प्रारंभ
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) ने बचाई नन्हे मयंक की जिंदगी
डॉक्टरों एवं चिरायु टीम के प्रयास से मयंक हुआ स्वस्थ, घर में लौटी खुशियांरायगढ़ फरवरी 2025/sns/ शासन की चिरायु योजना से ह्दय रोग से पीडि़त मासूम मयंक को नया जीवन मिला है। डॉक्टर एवं चिरायु टीम के अथक प्रयास से मयंक आज पूरी से स्वस्थ है। जिससे उनके परिवार में खुशियां लौट आयी है। […]