दुर्ग, 27 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना हेतु अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के लिए सहायक नियंत्रक, नापतौल विभाग दुर्ग, उप संचालक उद्यानिकी दुर्ग, सहायक अभियंता नगर पालिक निगम रिसाली एवं संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 दुर्ग ग्रामीण के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन, सहायक श्रमायुक्त दुर्ग, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग एवं सहायक अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64 दुर्ग शहर के लिए रोजगार अधिकारी दुर्ग, कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन दुर्ग, प्राचार्य आईटीआई भिलाई एवं सहायक अभियंता नगर पालिक निगम दुर्ग, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर के लिए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अंत्यावसायी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग एवं कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा दुर्ग, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 वैशाली नगर के लिए सहायक आयुक्त राज्यकर वृत्त 1 दुर्ग, कार्यपालन अभियंता शिवनाथ मंडल दुर्ग, कार्यपालन अभियंता, कार्यालय अधीक्षण अभियंता शिवनाथ मंडल दुर्ग एवं परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पाटन तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के लिए सहायक आयुक्त राज्यकर वृत्त 1 दुर्ग, उप संचालक औद्योगिक एवं सुरक्षा दुर्ग, सहायक अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई एवं सहायक संचालक कृषि दुर्ग को अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।
संबंधित खबरें
कैबिनेट की अगली बैठक में प्रस्तुत होगा मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का प्रस्ताव
ब्रेकिंग न्यूज कैबिनेट की अगली बैठक में प्रस्तुत होगा मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का प्रस्ताव मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश निजी भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देगी योजना काष्ठ आधारित उद्योगों को मिलेगा प्रोत्साहन, बढ़ेंगे आय और रोजगार के अवसर रायपुर, 20 दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में […]
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस सर्वे सूची में नाम जोडऩे 26 जून तक अतिरिक्त समय
राजनांदगांव, 21 जून 2025/sns/- भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्राम विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन में छूटे हुये पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ प्रदान किये जाने आवास प्लस में नाम जोडने वर्ष 2025-26 के लिए सर्वे करने ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र को प्रगणक बनाया गया […]
किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा जी का रायपुर आगमन
किसान जोड़ो सम्मान यात्रा के समापन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा जी एवं प्रभारी श्री हरि गोविंद सिंह तिवारी जी का छत्तीसगढ़ रायपुर प्रथम आगमन किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में रायपुर एयरपोर्ट में जोरदार स्वागत किया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित […]