रायपुर संभाग के नवनियुक्त संभागायुक्त श्री यशवन्त कुमार ने आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय लिया और निष्ठा लगन से काम करने को कहा। श्री यशवंत कुमार संभाग के 10वें क्रम के आयुक्त होंगे। 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कुमार ने इसके पूर्व संचालक कृषि और राज्य गन्ना आयुक्त के पद पर भी काम किया है। श्री यशवंत कुमार नारायणपुर, बीजापुर, रायगढ़ और जांजगीर चम्पा जिले के कलेक्टर भी रहे ।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने शालाओं का किया भ्रमण
मध्यान्ह भोजन चखकर किया परीक्षणराजनांदगांव, दिसम्बर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह एवं बघेरा के शालाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम कोपेडीह के प्राथमिक शाला तथा माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर बच्चों के पढ़ाई के स्तर की जांच की। उन्होंने माध्यमिक शाला कोपेडीह में अधूरा भवन का […]
कलेक्टर ने किया रायपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण
रायपुर/ दिसम्बर 2021/कलेक्टर, रायपुर श्री सौरभ कुमार ने पूर्व से निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आज रायपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व से सम्बंधित सभी प्रकरण को ऑनलाइन अद्यतन करने कहा, ताकि आम नागरिकों को प्रकरण से संबांधित समस्त जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि तहसील में नियमित […]
माओवाद प्रभावित क्षेत्र में नियद नेल्ला नार और पीएम आवास योजना से बदली मड़कम बुधरी की जिंदगी
नायद नेल्ला लोन माड़ानद सपना उमके हत्ता- मड़कम बुधरी सुकमा, 27, मार्च 2025/sms/- माओवाद प्रभावित विकासखण्ड कोन्टा की ग्राम पंचायत बगड़ेगुड़ा, जो चारों ओर से पहाड़ों और पथरीली चट्टानों से घिरी हुई है। यहाँ शासन प्रशासन के प्रयासों से निरंतर आवास निर्माण सहित बुनियादी सुविधाओं का विकास कार्य किया जा रहा है।गाँव की मड़कम बुधरी, […]