मुंगेली, जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जिले में चलाए जा रहे सघन कोविड टीकाकरण अभियान के तहत विभिन्न टीकाकरण केंद्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब कार्यालय और झूलेलाल मंदिर परिसर पहुंचकर टीकाकरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब और चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्षों व सदस्यों से चर्चा की और उनके परिजनों को भी टीका लगवाने की बात कही। उन्होंने बूस्टर डोज लगवा चुके लोगों और वैक्सीनेटरों को पुष्प भेंट कर कहा कि आप लोग जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभा रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगो को भी स्वयं की, परिवार की और पूरे समाज की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी, चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष श्री राजकुमार वाधवा सहित सदस्य व व्यापारीगण, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत एवं एसडीएम मुंगेली श्री अमित कुमार मौजूद थे।
संबंधित खबरें
दायित्व बोध की ईमानदारी से कविता की निर्मिति होती है- संभागायुक्त डाॅ. अलंग
बिलासपुर / दिसम्बर 2021। दायित्व बोध की ईमानदारी से कविता की निर्मिति होती है। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के साप्ताहिक आयोजन ’’साहित्य वार्ता’’ में उक्त बातें संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने कही।एकल काव्य पाठ के इस कार्यक्रम में आरंभ में संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने बाजारवाद के बढ़ते प्रभाव में आरंभ में डाॅ. […]
मुख्यमंत्री के जनदर्शन में बहनों की मुलाकात
महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर 27 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का साप्ताहिक जनदर्शन आज से प्रारंभ हो गया है। आज पहले ही दिन प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आम नागरिकों एवं विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत […]
*राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों पर अस्थाई भर्ती हेतु चल साक्षात्कार 15 मार्च को*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, मार्च 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रिक्त विभिन्न पदों पर अस्थाई रूप से कलेक्टर दर पर भर्ती हेतु चल साक्षात्कार 15 मार्च को समय सुबह 10 बजे से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला सहकारी मर्यादित बैंक […]