सुकमा, जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री हरिस. एस द्वारा अतिवृष्टि को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार मानिटरिंग और दौरा किया जा रहा है। साथ ही उनके द्वारा बाढ़ आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। कोंटा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लोगों को राहत शिविर केन्द्र में शिफ्ट कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री हरिस. एस जिले में हो रहे अधिक बारिश को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालात पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मद्द करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री हरिस. एस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने का अपील किया है। कलेक्टर ने कहा है कि अगर बारिश के कारण स्थिति गंभीर हो या जान-माल का खतरा हो तो तत्काल उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। साथ ही उनके लिए भोजन, पेयजल आदि की समुचित इंतजाम सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित खबरें
युक्ति युक्तकरण: जिले के 08 शिक्षक विहीन स्कूलों को मिले 22 शिक्षक
मुंगेली, 12 जून 2025/sns/- शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुंगेली जिले के 08 शिक्षकविहीन स्कूलों को अब 22 शिक्षक मिल गए हैं। यह कदम शासन के निर्देशानुसार युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य […]
7 अगस्त 2025/sns/- नेषनल लोक अदालत दिनांक 13 सितम्बर 2025 की तैयारी के संबंध में जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों एवं बीमा कंपनी के साथ बैठक आयोजन किया गया राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार नेशलन लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर दिन शनिवार को जिला […]
छह दिवसीय राजीव गांधी मितान क्लब स्तर पर खेल महोत्सव का हुआ समापन
दंतेवाड़ा, अक्टूबर 2022। जिले में चल रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रथम चरण में राजीव गांधी मितान क्लब स्तर में शुरू हुए खेल आयोजन का 11 अक्टूबर को समापन किया गया। इस खेल में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ विभिन्न पारंपरिक खेलों में प्रतिभागी बन हिस्सा लिया। […]