जांजगीर-चांपा, जून, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 09 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 36 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले की तहसील डभरा के ग्राम कलमा के श्री देव कुमार की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती ग्रहण बाई, ग्राम खरकेना के श्रीमती राजकुमारी सिदार की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति श्री लखनलाल सिदार, ग्राम छुछुभांठा के श्रीमती रोहनी बाई की अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके पति श्री विजय कुमार, तहसील जांजगीर के ग्राम बसंतपुर के श्री शरद कुमार यादव की की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती भारती यादव, तहसील पामगढ़ के ग्राम बारगांव के श्री फिरतू राम वानी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती रदुतिया बाई, तहसील बाराद्वार के ग्राम कुधरीटार के श्री देवेश प्रताप की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती सरस्वती, तहसील जैजैपुर के ग्राम हसौद के श्रीमती अमृत बाई की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पति श्री समारू राम, तहसील मालखरौदा के ग्राम फगुरम के श्री सुभाष जोशी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती सुखमत बाई और तहसील मुख्यालय चन्द्रपर की सुश्री अंजली देवांगन की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री चुड़ामणी देवांगन को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
संबंधित खबरें
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत कार्यशाला आयोजि
तजगदलपुर दिसंबर 2024/ sns/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को बाल विवाह मुक्त बानने हेतु राज्य शासन के निर्देश में ’बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के प्रभावी कियान्वयन तथा तय किए गए लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए राज्य की कियान्वयन नीति तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 […]
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर की अनुशंसा पर बनेगा 9 नए पंचायत भवनें
9 नए पंचायत भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 1 करोड़ 27 लाख 35 हजार रुपए की मिली स्वीकृति कवर्धा, 13 सितम्बर 2023। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर कवर्धा विधानसभा के 09 ग्राम पंचायतों में नवीन ग्राम पंचायत निर्माण के लिए 1 करोड़ […]
उर्वरक एवं कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण : अनियमितता पाये जाने पर 21 दिनों के लिए विक्रय पर लगा प्रतिबंध
रायपुर, 31 जनवरी 2022/ धमतरी जिले के राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के सभीविकासखंडों में एक साथ उर्वरक/कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुरूद विकासखंड के मेसर्स कृष्णा फर्टिलाइजर में उर्वरक20:20:0:13 को विक्रय दर से अधिक दर पर बेचते, भौतिक रूप एवं पॉश मशीन के स्टॉक में […]