अम्बिकापुर , जून 2022/ संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने बताया है कि विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा के द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए स्टाफ नर्स, नेत्र सहायक अधिकारी एवं रेडियोग्राफर के पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवारों द्वारा आवेदन के साथ प्रस्तुत किए गए प्रमाण पत्रों का सत्यापन कार्य 9 जून से 16 जून 2022 तक शासकीय लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए दस्तावेज सत्यापन की अवधि में वृद्धि किया गया है। अब सत्यापन कार्य 17 और 18 जून को किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों में प्रमाण पत्रों का सत्यापन नही कराया है वे अपनी सुविधानुसार लाइवलीहुड कालेज जाकर आप अपना दस्तावेज सत्यापित करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को पूर्व नियोक्ता द्वारा जारी नियुक्ति आदेश की प्रति, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र या कोविड बोनस अंक का प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट ीजजचध्ध्रेइेनतहनरंण्बहेजंजमण्हवअण्पद का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कोविड-19 की संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए नियुक्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की हुई बैठक सभी को समन्वय से सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश
बिलासपुर / जनवरी 2022/कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में श्रीमती जैन ने नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी […]
राज्यपाल सुश्री उइके ने जमकर की बस्तरिया व्यंजनों की प्रशंसा
जगदलपुर, मार्च 2022/ आमट, मंडिया पेज, जोन्दरा पेज, चापा लाड़ू जैसे बस्तरिया व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने जमकर प्रशंसा की। आसना में वन विभाग के पार्क में यहां की विभिन्न जनजातियों की जीवन शैली को प्रदर्शित करने के लिए बनाए गए बस्तर जनजातीय जीवन चित्रण का अवलोकन करने पहुंची […]
रायगढ़ जिले में समावेशी शिक्षा अंतर्गत वातावरण निर्माण का 10 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
ब्रेल लिपि व सांकेतिक भाषा से शिक्षक पढ़ा सकेंगे विद्यार्थियों कोरायगढ़, दिसम्बर 2022/ रायगढ़ जिले में समावेशी शिक्षा अंतर्गत वातावरण निर्माण का 10 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। विदित हो कि कक्षा में समावेशी वातावरण के निर्माण अंतर्गत कक्षा में सामान्य व विशेष छात्रों में भेदभाव ना हो नि:शक्त छात्रों की सहायता उनके साथ सभी बैठने […]