मुंगेली , जून 2022// कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने लोरमी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम बिंदावन में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए चैपाल लगाई। इस दौरान ग्राम बिंदावल में आयोजित चैपाल में नन्हे बालक मंजीत सिंह ने कलेक्टर डाॅ. सिंह के साथ सेल्फी ली। कलेक्टर ने नन्हें बालक से उनका नाम पूछा। बालक मंजीत सिंह ने निडरता से अपना नाम बताया। कलेक्टर ने उनके निडरता को देखते हुए उन्हें टॉफी प्रदान कर हौंसला अफजाई की। इस अवसर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
संबंधित खबरें
विदेशी फंडिंग के दुरुपयोग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उठाए गंभीर सवाल
विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण की गतिविधियों की गहन जांच आवश्यक: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 20 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में कार्यरत कुछ गैर-सरकारी संगठनों को दी गई फंडिंग के दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस विदेशी सहायता का उपयोग धर्मांतरण जैसी अवैध गतिविधियों में […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के चौथे दिन ग्राम कुदरगढ़ पहुंचे
क्षेत्रवासियों को 2.45 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरसेड़ी और उप स्वास्थ केन्द्र इंदरपुर का लोकार्पण रायपुर, 07 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के चौथे दिन सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुदरगढ़ पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर क्षेत्रवासियों को 2 करोड़ 45 […]
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
रायपुर 07 मई 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात के चौथे दिन भटगांव विधानसभा क्षेत्र के बिहारपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां तहसील परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नवस्थापित प्रतिमा का अनावरण किया और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। […]