महासमुंद , जून 2022/ भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद जिले को डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लानिंग के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह अवार्ड प्राप्त किया। कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री अशोक साहू ने बताया कि भारत शासन द्वारा संचालित संकल्प परियोजना अंतर्गत कुशल भारत सशक्त भारत जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-21 के बेस्ट प्लानिंग के लिए यह अवार्ड दिया गया। बतादें कि इस अवार्ड के लिए पूरे भारत मे अंडर 30 जिलों में छत्तीसगढ़ से केवल महासमुंद एवं दंतेवाड़ा जिले का नाम चयनित हुआ था। चयनित होने के उपरांत इन दोनों जिलों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया जिसके उपरांत यह अवार्ड दिया गया।
संबंधित खबरें
कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश ने परियोजना मानपुर का किया भ्रमण
राजनांदगांव 15 फरवरी 2022। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश ने परियोजना मानपुर का भ्रमण किया। शिविर में एनिमिक गर्भवती माताओं को सुपोषण किट एवं कुपोषित बच्चों को खुरमी का पैकट प्रदाय किया गया। श्रीमती रेणु ने गृहभेंट कर नवजात शिशु के परिवार के सदस्यों को परामर्श दिया। सघन सुपोषण योजनान्तर्गत गंभीर […]
सुशासन सप्ताह : गांव की ओर पहुंचा प्रशासन, घर पहुंच हितग्राहियों को वितरित किया जाति एवं निवास प्रमाण पत्र कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में 24 दिसंबर तक चलेगा सुशासन सप्ताह
रायगढ़, दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में सुशासन सप्ताह 2024 के तहत ‘प्रशासन गांव की ओर’ जन शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार के लिए जिले में सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। […]
कैश परिवहन के लिए वाहन में बैकर्स को क्यूआर कोर्ड चस्पा करना होगा अनिवार्य
ईएसएसएस से स्कैन करते ही क्यूआर कोर्ड से निकल जाएगी पूरी जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने ली बैकर्स की बैठक कवर्धा, 02 अप्रैल 2024। स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांति पूर्ण निर्वाचन कार्य संपादित कराने के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को नियंत्रण करने में बैकर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। बैकर्स को अब कैश परिवहन […]