जगदलपुर, जून 2022/ विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग के माध्यम से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में रिक्त विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के पश्चात् मेरिट सूची के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन का कार्य शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में 13 जून से 20 जून तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। दी गई जानकारी के अनुसार सीनियर टेक्नीशियन मैकेनिकल, सीनियर टेक्नीशियन इलेक्ट्रीकल, सीनियर टेक्नीशियन इलेक्ट्रॉनिक्स, सीनियर टेक्नीशियन रेफ्रिजरेशन, मेडिको सोशल वर्कर, डायटिशीयन, स्टेटिशियन, टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट ग्रेड 02, स्टूअर्ड, टेक्नीकल असिस्टेंट, सुपरवाईजर, जूनियर टेक्नीशियन, सहायक ग्रेड 03, बढ़इ, स्टूअर्ड, रिकार्ड क्लर्क, स्टेनो टायपिस्ट, रिसेप्सनिस्ट क्लर्क, लैब टेक्नीशियन (आकस्मिकता निधि ), डाटा एन्ट्रीय ऑपरेटर की भर्ती हेतु प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेंजों के सत्यापन के संबंध में विस्तृत जानकारी कांकेर जिले की वेबसाईट ूूूणंदामतण्हवअण्पद पर उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
विधायक श्री चौतराम अटामी 5 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह सुकमा में होंगे मुख्य अतिथि
सुकमा, नवंबर 2024/sns/ राज्य स्थापना दिवस, 2024 के अवसर पर 05 नवम्बर को जिला मुख्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में मुख्य अतिथिगण की सूची सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम सुकमा में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में […]
कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों उसके वादों की तरह ही नकली – विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ट्वीट
रायपुर नवंबर/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज ट्वीट करके कहा कि झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक – लुभावन वादे फर्जी होते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति और […]
स्टाफ नर्स की सीधी भर्ती हेतु दावा आपत्ति
जगदलपुर, सितंबर 2022/स्टॉफ नर्स की सीधी भर्ती हेतु दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत पात्र-अपात्र एवं त्रुटि सुधार अथवा अनुभव के अंकों के हेतु दावा आपत्ति प्रस्तुत करना है। वे अभ्यर्थी 15 सितम्बर से 22 सितम्बर तक कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्यालय अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय नंदनमारा कांकेर में स्वयं उपस्थित […]