मुंगेली 19 मई 2022// प्रदेेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम किश्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल जिला स्तरीय कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे और किसानों के खातों में प्रथम किश्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस दौरान जिले के मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधि और हितग्राही सीधे वर्चुअल (वीडियो कान्फ्रेंसिंग) के माध्यम से जुड़ेंगे। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने 21 मई को जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित होेने वाले कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने साफा एवं गज़माला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही एंबुलेंस के लिए बनी डिजिटल वेबसाइट, […]
16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध
रायगढ़, जून 2022/ जिले के नदियों-नालों, छोटी नदियों और उनकी सहायक नदियों जिन पर सिंचाई के लिए तालाब या जलाशय (बड़े या छोटे)निर्मित किये गये हैं, ऐसे सभी जलाशयों में 16 जून से 15 अगस्त 2022 तक मत्स्याखेट पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में मत्स्याखेट करने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र संशोधन अधिनियम के […]