महासमुंद , मई 2022/ माननीय श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा के द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 14 मई, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दुर्घटना के दावों, चेक बाउंस, बैंक वसूली, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित दीवानी विवाद और यहां तक कि घरेलू हिंसा अधिनियम आदि से संबंधित मामलों सहित कंपाउंडेबल अपराधों के आपराधिक मामलों को भी लिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति का किसी भी न्यायालय के समक्ष विवाद होने पर वह अपना मामला राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष सुलझा सकता है। उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत के प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु जिला महासमुंद में न्यायलयीन लंबित प्रकरण हेतु कुल 13 खण्डपीठ का गठन किया गया है। अब तक कुल लगभग 6 हजार 125 से अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत हेतु चिन्हांकित किया गया है। अधिक जानकारी के लिये जिला न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के दूरभाष 07723-222939 अथवा सिविल न्यायालय सरायपाली / पिथौरा/बसना स्थित तालुका विधिक सेवा समिति सरायपाली, तालुका विधिक सेवा समिति बसना एवं तालुका विधिक सेवा समिति पिथौरा में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
सिविक सेंटर के व्यापारी आये कलेक्ट्रेट जनदर्शन में, व्यवस्थापन के लिए बीएसपी से समन्वय करने आग्रह किया
व्यापारियों ने बताया कि सिविक सेंटर मार्केट से बीएसपी ने व्यवस्थापन के लिए कहा था लेकिन अब तक नहीं हो सका व्यवस्थापन कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा ने बीएसपी अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने दिये निर्देशदुर्ग, अक्टूबर 2022/ सिविक सेंटर के व्यापारी आज कलेक्टर जनदर्शन पहुचे। ये नेहरू आर्ट गैलरी में कपड़े, खिलौने, ज्वैलरी एवं अन्य […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला एवं तहसील न्यायालयों में मनाया गया योग दिवस
कोरबा 21 जून 2023/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार ‘‘वासुदेव कुटुम्बकम’’ थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर जिला न्यायालय परिसर कोरबा में श्री डी.एल. कटकवार एवं सुश्री संघपुष्पा भतपहरी, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा के […]
सामान्य प्रेक्षक डॉ किरण एच कुलकर्णी ने कंट्रोल रूम, सी-विजिल कक्ष एवं एमसीएमसी कक्ष का किया निरीक्षण
जांजगीर-चांपा, अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ किरण एच कुलकर्णी (आईएएस) ने आज विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम, सी-विजिल कक्ष एवं एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया।सामान्य प्रेक्षक डॉ कुलकर्णी ने कंट्रोल रूम में निर्वाचन से संबंधित शिकायतों के बारे में जानकारी ली एवं […]