जशपुरनगर 11 मई 2022/केंद्रीय विद्यालय जशपुर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 28 फरवरी 2022 प्रातः 10.00 बजे से 13 अप्रैल 2022 सांय 7.00 बजे तक किया गया था। ऑनलाइन पंजीकरण में एससी वर्ग एवं ओबीसी वर्ग में निर्धारित सीट से कम आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसके लिए 12 मई से 18 मई 2022 तक ऑफलाइन मोड द्वारा पंजीकरण पुनः किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक विद्यालय में सुबह 08.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आकर पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च 2022 को 6 वर्ष एवं अधिकतम आयु 8 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नंबर 9200252927 पर संपर्क कर सकते हैं तथा प्राचार्य द्वारा विद्यालय में बुलाए जाने पर निर्धारित समय अंतराल में ही प्रवेश प्रभारी, प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं। अभिभावकों से अनुरोध है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और 18 मई 2022 दोपहर 2.00 बजे तक पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
पहुंचविहीन क्षेत्रों के 193 उचित मूल्य दुकानों के लिए 246 किलोलीटर केरोसीन अबांटन जारी
रायपुर, मई 2022/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जिलों से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार वर्षाकाल में पहुंचविहीन केन्द्रों में केरोसीन के अग्रिम भण्डारण के लिए आबंटन जारी किया है। खाद्य विभाग द्वारा बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, सुकमा, मुंगेली, रायगढ़, कवर्धा, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, सरगुजा और सूरजपुर जिले […]
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे ग्राम पंचायत हल्बा कचोरा के आश्रित ग्राम शासन कचोरा-आवास प्लस 2.0 विशेष पखवाड़ा के तहत हितग्राहियों के घरों का किया सर्वे
जगदलपुर, 16 अप्रैल 2025/sns/- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम पंचायत हल्बा कचोरा के आश्रित ग्राम शासन कचोरा में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा के अंतर्गत सर्वे किया, जिसके तहत पात्र हितग्राहियों के घरों का सर्वेक्षण कर उन्हें आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कई घरों का […]
‘सशक्त युवा सशक्त मुंगेली’ अभियान के अंतर्गत आकांक्षा प्लेटफॉर्म के माध्यम से 14 युवाओं को मिली नौकरी अब तक 127 युवाओं को मिली नौकरी
कलेक्टर श्री देव ने 14 युवाओं को गुजरात राज्य के लिए किया रवाना मुंगेली, अगस्त 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा ‘सशक्त युवा सशक्त मुंगेली’ अभियान के अंतर्गत आनलाईन आकांक्षा प्लेटफॉर्म का संचालन लगातार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 16 अगस्त को कलेक्टोरट परिसर स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजित […]