बलौदाबाजार, 21अप्रैल 2022/ कलेक्टर डोमन सिंह ने आज स्वास्थ्य विभाग की कार्यो की विस्तृत समीक्षा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री आगमन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बिंदु वार विभिन्न विषयों पर समीक्षा की। इसके साथ ही इस दौरान देश मे पुनः कोविड के बढ़ते हुए मामले एवं स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस की विस्तृत चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि खतरा अभी टला नही है। जिले में कोविड वैक्सिनेशन की गति बहुत ही धीमी है। बचे हुए लोग टीका लगाने में कोताही बरत रहे है। सभी जिला वासियों से पुनः आग्रह है कि जिनका भी कोविड का टीका लगाने का समय आ गया हो चाहे वह दिव्तीय डोज हो या बूस्टर डोज वह शीघ्र ही अपने नजदीकी टीकाकरण सेन्टर में जाकर टीका अवश्य करा लेवें। जिन्हें कोविड का टीका का दोनों डोज लग रहा है उन्हें कोविड बहुत कम प्रभावित करता है।इसके साथ ही उन्होंने बैठक में जिले के कोविड के समय जिलें के दान दाताओ के द्वारा प्राप्त हुए सामग्रीयो का विधिवत पंजीयन एवं उनका उपयोग के बारे जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड, बढ़ते गर्मी में बचाव सम्बंधित जानकारी,सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता,निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिती, हमर लैब,मर्चुरी सेंटर की व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागीय गतिविधियों की विस्तृत चर्चा की गयी। सीएमएचओ ने डॉ एम पी महिस्वर ने कहा मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लीनिक योजना के क्रियान्वयन में जरा भी कोताही ना बरते। इसमे लाभांवित मरीजों की संख्या बढ़नी चाहिए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने क्षेत्र में होने वाली परेशानियों के बारे में भी कलेक्टर को अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र निरकाकरण के आश्वासन दिए।इस मौके पर सभी विकासखण्ड मुख्यालयों से बीएमओ,बीपीएम सहित अन्य अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहें।
संबंधित खबरें
अनाधिकृत विकास के प्रकरणों का निराकरण के संबंध में 14 जुलाई 2023 तक आवेदन आमंत्रित
दुर्ग, नवबंर 2022/आवासीय एवं गैर आवासीय अनधिकृत निर्माण के नियमितिकरण हेतु 14 जुलाई 2022 तक अस्तित्व में आये आवासीय एवं गैर आवासीय तथा भूमि उपयोग का परिवर्तन कर किये गये अनधिकृत निर्माण का नियमितिकरण किया जाना है।इस अधिनियम इस अधिनियम/नियम के तहत् अनधिकृत विकास करने वाले व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ, […]
आरबीसी 6-4 के तहत् 03 पीड़ित परिवार के लिए 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जगदलपुर, दिसम्बर 2021/ कार्यालय कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं के लिए 03 पीड़ित परिवार के लिए 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जारी आदेश के तहत् तहसील जगदलपुर ग्राम कोरपाल निवासी सुकदई बेडता की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्री सुखराम बेड़ता को, आराबती […]
कलेक्टर और एसपी ने आगर नदी के तट पर छठपूजा हेतु तैयारियों का लिया जायजा
पूजा स्थल पर साफ-सफाई और पार्किंग व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश मुंगेली, अक्टूबर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने कल शाम जिला मुख्यालय में आगर नदी के तट पर छठपूजा हेतु तैयारियों का लिया जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा […]