बलौदाबाजार, 21अप्रैल 2022/ कलेक्टर डोमन सिंह ने आज स्वास्थ्य विभाग की कार्यो की विस्तृत समीक्षा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री आगमन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बिंदु वार विभिन्न विषयों पर समीक्षा की। इसके साथ ही इस दौरान देश मे पुनः कोविड के बढ़ते हुए मामले एवं स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस की विस्तृत चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि खतरा अभी टला नही है। जिले में कोविड वैक्सिनेशन की गति बहुत ही धीमी है। बचे हुए लोग टीका लगाने में कोताही बरत रहे है। सभी जिला वासियों से पुनः आग्रह है कि जिनका भी कोविड का टीका लगाने का समय आ गया हो चाहे वह दिव्तीय डोज हो या बूस्टर डोज वह शीघ्र ही अपने नजदीकी टीकाकरण सेन्टर में जाकर टीका अवश्य करा लेवें। जिन्हें कोविड का टीका का दोनों डोज लग रहा है उन्हें कोविड बहुत कम प्रभावित करता है।इसके साथ ही उन्होंने बैठक में जिले के कोविड के समय जिलें के दान दाताओ के द्वारा प्राप्त हुए सामग्रीयो का विधिवत पंजीयन एवं उनका उपयोग के बारे जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड, बढ़ते गर्मी में बचाव सम्बंधित जानकारी,सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता,निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिती, हमर लैब,मर्चुरी सेंटर की व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागीय गतिविधियों की विस्तृत चर्चा की गयी। सीएमएचओ ने डॉ एम पी महिस्वर ने कहा मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लीनिक योजना के क्रियान्वयन में जरा भी कोताही ना बरते। इसमे लाभांवित मरीजों की संख्या बढ़नी चाहिए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने क्षेत्र में होने वाली परेशानियों के बारे में भी कलेक्टर को अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र निरकाकरण के आश्वासन दिए।इस मौके पर सभी विकासखण्ड मुख्यालयों से बीएमओ,बीपीएम सहित अन्य अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहें।
संबंधित खबरें
बी.सी.सखी के रूप में कार्य करके पवनरेखा को मिली अलग पहचान
गांव वाले बुलाते हैं बैंक वाली दीदी कहकर बीसी सखी के रूप में पवनरेखा ग्रामीण क्षेत्रो मे बैकिंग सुविधाए करा रही है उपलब्ध घर-घर पहुँच कर दिव्यांग, वृद्ध एवं असहाय लोगों को राशि भुगतान कर सेवा भावना का उदाहरण कर रही हैं प्रस्तुत कोरबा, अगस्त 2023/बदलते परिवेश एवं भाग दौड़ के इस समय में बैंक […]
सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
बलौदाबाजार, जनवरी 2023/ गणतंत्र दिवस के 74 वी वर्षगांठ के मौके पर आज सुबह 8 बजें सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर रजत बंसल ने झंडा फहराया.साथ ही परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सँविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर,शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को […]
जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस का किया गया आयोजन
कन्या भ्रुण हत्या की रोकथाम हेतु रथ का कराया गया भ्रमण जांजगीर-चांपा, जनवरी 2023/ जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल जांजगीर में आज किया गया। जिसमें बालिकाओं की रैली का आयोजन किया गया तथा पूरे जिलें में कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम हेतु रथ का भ्रमण करवाया गया। रथ […]