बलौदाबाजार,20 अप्रैल 2022/जिला प्रशासन,बार नवापारा अभ्यारण्य,वन विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सँयुक्त तत्वावधान में 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन सुबह 6 बजें वन मंडल कार्यालय परिसर बलौदाबाजार से प्रारंभ होकर सोनबरसा नेचर सफारी में समाप्त होगा। उक्त आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं दीर्घ कालीन परिस्थितिक स्थिरता (जैव विविधता) को पृथ्वी पर बनाये रखने हेतु जन मानस में पारिस्थितिक स्थिरता के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस संबंध में कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि विगत लगभग 2 सालों से कोविड संक्रमण के सोनबरसा नेचर सफारी बंद था। जिला मुख्यालय के समीप इतना अच्छा स्थान में पर्यटकों की आवाजाही बढ़े एवं पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिला वासियों इस कार्यक्रम में सपरिवार सादर आमंत्रित है। वनमंडल अधिकारी के आर बढ़ई ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधि गण,प्रबुद्धजन,गणमान्य नागरिक,समाज प्रमुखों,समस्त जिला वासियों,पत्रकार साथियों समेत सभी छात्र-छात्राएं,खिलाड़ी,अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को सादर आमंत्रित किया है। अधिक से अधिक लोग भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनावे।इस मौके पर मैराथन में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में कहा कि जो लोग मैराथन में दौड़ नही सकतें वह सीधा सोनबरसा नेचर सफारी पहुँच सकतें है। वहां पर खेल कूद एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम जैसे, जुम्बा,योगा का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने हेतु लिंक भी जा किया गया है।जिसके माध्यम से अग्रिम पंजीयन कराया जा सकता है।
संबंधित खबरें
शास्त्री मार्केट में बनाए जा रहे व्यावसायिक कांप्लेक्स का कलेक्टर ने किया अवलोकन
रायपुर, अगस्त 2022/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां शास्त्री मार्केट में 17 करोड से अधिक की लागत से बनाए जा रहे व्यवसायिक कांप्लेक्स का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता से होना चाहिए साथ ही समय सीमा का भी ध्यान रखा जाए। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने […]
दुग्ध उत्पादन के व्यवसाय से समूह की महिलाएं हो रही हैं आत्मनिर्भर
मुंगेली, मई 2023// विकासखण्ड पथरिया के ग्राम हथनीकला की जय माता महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं दुग्ध उत्पादन को व्यवसाय के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भर हो रही है। डेयरी उद्यमिता विकास योजना अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह के पांच महिलाओं को 05 इकाई डेयरी ऋण बैंक द्वारा स्वीकृत किया गया। पशुधन विकास विभाग मुंगेली द्वारा […]
प्रायमरी और मिडिल स्कूल रेंगाकठेरा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल टेड़ेसरा में शाला प्रवेशोत्सव का हुआ आयोजन
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल टेड़ेसरा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शाला के कक्षा दसवीं में 92 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा राजनंदिनी चौहान एवं 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा डिंपल साहू सहित विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान आने वाले विद्यार्थिीयों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। […]