रायपुर, 12 अप्रैल 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत कंवर राम की 13 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सिंधी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है संत कंवर राम बचपन से ही संतों के सानिध्य में रहे। संतों के प्रभाव के कारण वे ईश्वर भक्ति में रम गए और लोगों तक अपने भजनों, सूफी कलामों के माध्यम से मानव प्रेम का संदेश पहुंचाया। उनकी आवाज की मधुरता और सादगी ने आम-खास सभी लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने सारे विश्व को सत्य, अहिंसा, विश्वबंधुत्व, त्याग और बलिदान का मार्ग दिखाया। उन्होंने सिंधी सूफी संस्कृति के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाया। श्री बघेल ने कहा कि संत कंवर राम ने अपने जीवन मूल्यों से परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा प्रदान की।
संबंधित खबरें
अंत्यावसायी विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर 07 जून 2023/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया है कि विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ देने अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राही को प्रथम आए प्रथम पाए के आधार पर लक्ष्य प्राप्त हुआ है। ट्रैक्टर ट्राली योजना हेतु 5 इकाई, पैसेंजर व्हीकल योजना हेतु 5 इकाई तथा […]
शिक्षा के बने योद्धा, उसी से तय होगा आपका भविष्य-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयलकलेक्टर श्री गोयल ने बच्चों को पढ़ाई पर फोकस कर
सोशल मीडिया एवं टीवी से दूरी बनाने की दी सलाहस्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को कलेक्टर श्री गोयल ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितहेमसुन्दर गुप्त शास.उच्च.हिन्दी माध्यम विद्यालय महापल्ली में आयोजित हुआ न्योता भोज एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रायगढ़, 6 जुलाई 2024/sns/- हेमसुन्दर गुप्त शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, महापल्ली रायगढ़ में न्योता भोज एवं प्रतिभा […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोविंदपुर में गांधीवादी समाज सेविका माता राजमोहिनी देवी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्कूल छात्राओं से शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। ग्राम गोविंदपुर में महिलाओं ने तेंदू और चार दोने में भेंट किया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोविंदपुर में गांधीवादी समाज सेविका माता राजमोहिनी देवी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्कूल छात्राओं से शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। ग्राम गोविंदपुर में महिलाओं ने तेंदू और चार दोने में भेंट किया। मुख्यमंत्री ने चार एवं तेंदू का चखा। उन्होंने गोविंदपुर में 75 लाख रुपए से अधिक के […]