गौरेला पेंड्रा मरवाही, 8 अप्रैल 2022/ जिले के सभी गौठानों में 7 एवं 8 अप्रैल को ’गौठान पहुंच दिवस’ मनाया गया। राज्य सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैवप्रौधोगिकी विभाग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्ग दर्शन में नोडल अधिकारियों ने गौठानों की गतिविधियों का जाएजा लिया। नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने 7 और 8 अप्रैल को उनके निरीक्षण के लिए निर्धारित गौठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सरपंच, सचिव, कृषि विस्तार अधिकारी, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं महिला स्व सहायता समूहों के बीच चार-पांच घंटे बैठकर उनसे चर्चा की और वहां उपलब्ध होने वाली मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली। सभी नोडल अधिकारियों ने गौठानों में पशुओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल-फेंसिंग, छाया के लिए शेड निर्माण, पानी के लिए बोर एवं चारे की व्यवस्था के साथ ही वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, चरवाहा कक्ष, शौचालय, पंप हाउस आदि सुविधाओं के बारे में पूछताछ और गौठान में आवश्यक सुविधा की कमियों को चिन्हित कर उसकी पूर्ति के लिए सूची भी तैयार किया।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण, किसानों से मिलकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बलौदाबाजार, नवम्बर 2022/ कलेक्टर रजत बंसल ने आज सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम जरौद एवं सुहेला के धान खरीदी केन्द्र में पहुँचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, बारदाना रजिस्टर,टोकन रजिस्टर की बारिकी से जांच की। इसके […]
जल जीवन मिशन से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव-मोदी के विज़न और विष्णु के सुशासन ने बदल दी ग्राम चिरपोटी की तस्वीर
दुर्ग, 02 दिसम्बर 2024/sns/ दुर्ग जिले के ग्राम चिरपोटी में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने की पहल ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। पहले पानी की भारी कमी से जूझ रहे इस गांव में महिलाओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन […]
राजस्व विभाग के 5 रिटायर्ड अफसरों को मिला समयमान वेतनमान
राजस्व विभाग के 5 रिटायर्ड अफसरों को मिला समयमान वेतनमानबिलासपुर, 11 अप्रैल 2023/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके 5 अधिकारियों को राज्य सरकार की समयमान वेतनमान योजना का लाभ दिया गया है। संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने कमिश्नर कार्यालय में आज इन अधिकारियों को स्वीकृत आदेश सौंपे। लाभान्वित अधिकारियों में रिटायर्ड डिप्टी […]