सुकमा 01 अप्रैल 2022/ महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश में बढ़ती गर्मी का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ियों के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब आंगनबाड़ियों का संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक होगा। ग्रीष्मकाल की अवधि अर्थात 01 अप्रैल से 30 जून तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन 6 घण्टे से घटाकर 4 घण्टे कर दिया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन 01 जूलाई से फिर से सुबह 9ः30 से दोपहर 3.30 बजे तक 6 घण्टे के लिए किया जायेगा। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी विभागीय जिला अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।
संबंधित खबरें
राज्य शासन प्रदेश की कला संस्कृति को दे रही बढ़ावा, पाली महोत्सव की भव्यता लगातार बढ़ेगी: मंत्री श्री अमरजीत भगत
पाली महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए बनाया जाएगा शेडसंस्कृति मंत्री ने दो दिवसीय पाली महोत्सव का किया शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में झूमे दर्शककोरबा, फरवरी 2023/खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज पाली में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का शुभारंभ किया। इस वर्ष पाली महोत्सव […]
मुख्यमंत्री ने पंडित दानेश्वर शर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
रायपुर, 3 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पंडित दानेश्वर शर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने ईश्वर से पंडित दानेश्वर शर्मा के परिवारजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है
जोबी महाविद्यालय में एन.एस.एस. दिवस पर हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम
रायगढ़, सितम्बर 2023/ शास. महाविद्यालय, जोबी जिला-रायगढ़ में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह की पाली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी जोबी पुलिस चौकी के बगल में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह शास. महाविद्यालय पहुंचे। महा.परिसर से विशाल रैली निकाली, जो नारे लगाते […]