मुंगेली, 31 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए 5 करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए 3 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाने की घोषण की है। इसी प्रकार राज्य के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराए जाने की घोषणा भी की है। इस तरह से स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत करने की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गयी है। इसके साथ ही स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को भी दोगुना करने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा की गयी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बेहतर विकास कार्य करने की मंशानुरूप बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के सभी महापौर, सभापति, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को भी दोगुना और महापौर, अध्यक्ष तथा पार्षद निधि को डेढ़ गुना करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा है कि प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ ने लगातार तीन बार देश के स्वच्छ्तम् प्रदेश का खिताब हासिल किया है।
संबंधित खबरें
बस्तर जिले में 3 हजार एकड़ कॉफी की खेती की तैयारी
रायपुर, नवम्बर 2021 बस्तर जिले के दरभा में कॉफी की खेती सफलता को देखते हुए अब जिले में बड़े पैमाने पर कॉफी की खेती की तैयारी शुरू कर दी गई है। बस्तर में जलवायु की अनुकूलता को देखते हुए 3 हजार एकड़ में कॉफी की खेती शुरू कराए जाने की तैयारी है। कलेक्टर बस्तर ने […]
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह और एसएसपी श्री संतोष सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय-सीमा में जारी करने ली बैठक
समय-सीमा में पोस्टमार्टम रिपोर्ट करें तैयार, घायलों को मिले तुरंत मदद : कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह लंबित प्रकरण में कमी लाना पहली प्राथमिकता : एसएसपी श्री सिंह एम्स हाॅस्पिटल में खुलेगी पुलिस चौकी, नागरिकों को मिलेगी राहत अब आॅनलाइन होगी पीएम की माॅनीटरिंग, बनाए जाएंगे पोर्टल मेकाहारा में कम समय में शव का होगा पोस्टमार्टम, […]
स्वामी आत्मानंद स्कूल कोंटा में मानव तस्करी पर जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन
सुकमा, नवम्बर 2022/ मानव तस्करी, हिंसा, धोखे या ज़बरदस्ती प्रताड़ित करके और उनकी इच्छा के विरुद्ध काम करने के लिए मजबूर करके लोगों को प्रताड़ित करना, उन्हें शरण देना या शोषण की स्थिति में ले जाना जैसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए सीमावर्ती आंध्रप्रदेश के विजयवाडा से कोंटा […]